बॉलीवुड

सारा अली खान ने खोला राज, इस चीज को छोड़ने से हो गई स्लिम

एक समय था जब सारा अली खान 96 किलो की थी लेकिन जबसे उन्होंने अपने सेहत को गंभीरता से लेना शुरू किया है तभी से उनमें ये बदलाव आया है

सारा अली खान ने खोला राज, इस चीज को छोड़ने से हो गई स्लिम
सारा अली खान (Photo Credits: Facebook)

अभिषेक कपूर की फिल्म 'केदारनाथ' (Kedarnath) से बॉलीवुड में कदम रखने वाली सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों का दिल जीत लिया. 'केदारनाथ' के कुछ ही हफ्तों बाद सारा की दूसरी फिल्म 'सिम्बा' (Simmba) रिलीज हुई और तब तक वो सोशल मीडिया से लेकर नेशनल टेलीविजन तक, हर तरफ छा चुकी थी. फैंस न सिर्फ उनकी खूबसूरती बल्कि उनके स्वभाव और उनकी पर्सनालिटी को भी काफी हद तक पसंद कर रहे हैं.

लेकीन क्या आप जानते हैं कि सारा कभी 6 किलो की हुआ करती थी. सारा की पुरानी तस्वीरों को अगर आप देखें तो आप ये बात समझ जाएंगे कि सारा भी कभी मोटापे का शिकार थी. सारा की मौजूदा फिटनेस को देखकर ये यकीन कर पाना भी मुश्किल है कि ये वहीं सारा हैं जो कभी इतनी मोटी हुआ करती थी. आपको बता दें कि सारा ने बॉलीवुड जॉइन करने से पहले अपने फिटनेस को लेकर गंभीरता से काम किया.

सारा अली खान (Photo Credits: Facebook)

जिम के साथ ही उन्होंने स्ट्रिक्ट डाइट (strict diet) फॉलो किया. पिज्जा और जंक फूड की शौकीन सारा ने जबसे इनके सेवन से तौबा की है तबसे उन्हें हेल्थ में काफी पॉजिटिव बदलाव देखने को मिला. सारा ने बताया कि वो जिम में भी कड़ी कसरत कर रही हैं. वो नों-वेग फूड बेहद पसंद करती हैं लेकिन उन्हें स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करना पड़ता है.

वर्क आउट के दौरान वो हल्दी, पत्ता गोभी और गर्म पानी का सेवन करती हैं. इसके बाद कसरत से लौटने पर वो प्रोटीन युक्त ग्रीक योगर्ट और एक कप कॉफी पीती हैं. सारा ने   भी बताया कि वो हफ्ते में कभी एक बार अपने डाइट के साथ चीट करती हैं. इसी के साथ उन्हें पाइलेट्स क्लास अटेंड करना भी बहुत अच्छा लगता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2019 01:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).