सारा अली खान भाई इब्राहीम के साथ वीकेंड शुरू होते ही निकली साइकिलिंग करने, देखे तस्वीरें
सारा और इब्राहीम कई बार जिम में एक साथ वर्कआउट करते हैं. जिसकी फोटो वो कई बार सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं. लेकिन अब जैसे जैसे लॉकडाउन में ढील दी जा रही है. तो लोग घरों से बाहर निकलने लगे हैं. ऐसे में सारा और इब्राहिम भी साइकलिंग करते दिखाई दिए.
कोरोनावायरस (Coronavirus) के इस माहौल में लोग अपने घरों में बने हुए हैं. जबकि बाहर निकलने पर सुरक्षा के सभी इंतजाम का ख्याल रख रहें हैं. बॉलीवुड सेलेब्स भी कोरोना वायरस के इस दौर में सुरक्षा के मद्देनजर सभी तरीके अपना रहें है. लेकिन इन सबके बीच हेल्थ भी एक अहम मुद्दा बना हुआ है. ऐसे में लोग जिम, योग जैसे तरीके अपना रहे हैं. ऐसे में अब सारा अली खान (Sara Ali Khan) और उनके भाई इब्राहीम अली खान (Ibrahim Ali Khan) वीकेंड शुरू होने से पहले अपने हेल्थ को लेकर कंसर्न दिखाते दिखाई दिए. दोनों इस वीकेंड को हेल्थी नोट पर शुरू किया है. दोनों शहर में साइकिलिंग करते हुए स्पॉट हुए हैं. हालांकि दोनों इस दौरान मास्क पहने दिखाई दिए. यानी सुरक्षा के पूरे इंतजाम के साथ दोनों भाई बहन शहर में दिखाई दिए.
सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं. जिसमें दोनों का स्टाइल देखते ही बन रहा है. दोनों ने मास्क पहन साइकल पर बैठ एक से बढ़कर एक पोज दिए. इसके साथ ही सारा ने लोगों से मास्क पहने को सावधानी बरतने की भी अपील की है.
आपको बता दे कि सारा और इब्राहीम कई बार जिम में एक साथ वर्कआउट करते हैं. जिसकी फोटो वो कई बार सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं. लेकिन अब जैसे जैसे लॉकडाउन में ढील दी जा रही है. तो लोग घरों से बाहर निकलने लगे हैं. ऐसे में सारा और इब्राहिम भी साइकलिंग करते दिखाई दिए.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2020 08:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

