बॉलीवुड

वाराणसी: भोलेनाथ की नगरी पहुंची सारा अली खान, गंगा आरती में हुईं शामिल, देखें Photos

सारा अली खान इन दिनों वाराणसी में हैं. सोमवार को उन्होंने गंगा घाट पर गंगा आरती में हिस्सा लिया. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं.

वाराणसी: भोलेनाथ की नगरी पहुंची सारा अली खान, गंगा आरती में हुईं शामिल, देखें Photos
सारा अली खान (Photo Credits: Instagram)

सारा अली खान (Sara Ali Khan) की अभी तक भले ही तीन फिल्मों ही रिलीज हुई हों, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है. सारा भी अपने फैंस की एक्साइटमेंट को बरकरार रखने के लिए अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें और वीडियो अपलोड करती रहती हैं. वरुण धवन (Varun Dhawan) के साथ 'कुली नंबर 1' की शूटिंग खत्म कर सारा अब वाराणसी पहुंच गई हैं. सारा वहां की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर रही हैं.

क्रीम कलर की सलवार कमीज पहन सारा ने वहां गंगा आरती में हिस्सा लिया. एक तस्वीर में वह बोट पर बैठी नजर आ रही हैं. सारा से इन तस्वीरों के साथ कैप्शन दिया- गंगा नदी.

देखिए उनका इंस्टाग्राम पोस्ट...

 

View this post on Instagram

 

Ganga Nadi 🙏🏻💙

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on

इसके पहले सारा अपनी मम्मी अमृता सिंह और भाई इब्राहिम के साथ मालदीव गई थीं. वहां से भी उन्होंने अपने हॉलिडे की कई तस्वीरें शेयर की थीं. ये भी पढ़ें: Exclusive Video: बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन पर बोली सारा अली खान, कहा- मैं 90 किलो से ज्यादा थी, मुझे नहीं लगा था मैं वजन घटा पाउंगी

 

 
 
 

View this post on Instagram

 
 

 

Mother, Daughter, Iggy potter 👩‍👧‍👦🙌🏻 Swim swimm swimming in the water 🌊 🏊‍♀️ 🐠🐬🐳🐋 @luxnorthmale @ncstravels

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on

सारा के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो उनकी लास्ट रिलीज फिल्म 'लव आज कल' दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई. फिल्म में उनके साथ कार्तिक आर्यन थे और इसे इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया था. सारा की आने वाली फिल्म 'अतरंगी रे' है, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और धनुष हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2020 12:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).