हरयाणवी डांसर सपना चौधरी ने योग दिवस पर किया ये आसन, फैंस को दिया मोटिवेशन
आज देशभर में अंतरराष्ट्रिय योग दिवस मनाया जा रहा है. इस मौके पर हरयाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी ने भी योगासन करके अपने फैंस को फिटनेस गोल्स दिया. सपना ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की है जिसमें वो 'Eka Pada Pranamasan' करती हुई नजर आईं. उनकी इस फोटो को ढेरों लाइक्स और कमेंट्स मिल रहे हैं
आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2019 (International Yoga Day 2019) के मौके पर हरयाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) एक बार फिर अपनी हॉट पर्सनालिटी से अपने फैंस का दिल जीत रही हैं. सपना ने अपनी फिट पर्सनालिटी का राज सभी के साथ शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो पोस्ट की है. इस फोटो में सपना गार्डन में योगा करती हुईं नजर आईं.
सपना ने अपनी इस फोटो को शेयर करके कहा, "योग स्वास्थ के लिए नहीं होता. योगा खुशियां, स्वास्थ और आत्मिक शांति के लिए होता है. योगा सिर्फ एक घंटे के लिए नहीं बल्कि ये जीवन जीने का तरीका है. कई सारे आसनों में से वृक्षासन मेरा सबसे पसंदीदा आसन है जिसे ट्री पोज भी कहा जाता है. ये आपने पोस्चर को मजबूत और सही करता है. इस अंतरराष्ट्रिय योगा दिवस के मौके पर मैं आप सभी से स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने की गुजारिश करते हुए आग्रह करती हूं कि हर रोज योगा करें. मैं आपको ट्री पोज करने का चैलेंज कर रही हूं. आप अपना वर्जन शेयर करें और बेस्ट वर्जन को डाबर द्वारा चुना जाएगा."
आपको बता दें कि सपना की इस फोटो को हजारों लाइक्स मिले हैं. सोशल मीडिया पर उनकी ये फोटो वायरल भी हो रही है. सपना ने अपनी परफॉर्मेंसेस और अपनी अदाओं से लाखों लोगों का दिल जीता. सलमान खान (Salman Khan) के शो 'बिग बॉस 11' (Bigg Boss 11) में हिस्सा लेने के बाद उन्हें देशभर में पॉपुलैरिटी हासिल हुई.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2019 04:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

