सपना चौधरी के माथे पर लगी चोट और बहने लगा खून, क्या है माजरा? देखें ये Viral Video
हरयाणवी डांसर सपना चौधरी इस वीडियो में जख्मी हालत में नजर आ रही हैं, जिसका वीडियो इंटरनेट पर भी देखने को मिला है
अपने ठुमकों से श्रोताओं का दिल जीतने वालीं सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) इन दिनों अपने एक वीडियो के चलते चर्चा का विषय बनी हुई हैं. सपना का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वो जख्मी हालत में नजर आ रही हैं. इस वीडियो में देखा गया कि सपना के माथे पर गहरी चोट लगी हुई और उनके सिर से खूब बह रहा है. अब सपना का ये वीडियो असली है या फिर किसी फिल्म सीन का, इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है. वीडियो में सपने बेहोशी की हालत में नजर आ रही हैं और इसी के साथ बैकग्राउंड में म्यूजिक भी बज रहा है.
इससे ऐसा पता चलता है कि जरूर ये सपना के किसी म्यूजिक वीडियो या फिर फिल्म का सीन है. आपको बता दें कि अपने स्टेज परफॉर्मेंसेस के लिए मशहूर सपना अब जल्द ही पूर्ण रूप से फिल्मों की तरफ बढ़ रही हैं, यानी कि अब फैंस जल्द ही सपना को फिल्मों में देखेंगे.
फिल्म 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स' (Dosti Ke Side Effects) से सपना फिल्मों में कदम रखने जा रही है. गौरतलब है कि सलमान खान (Salman Khan) के पोपुलर रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस सीजन 11' (Bigg Boss Season 11)से दर्शकों का जीतकर सपना ने बड़ी लोकप्रियता हासिल की.
उन्होंने कई सारे म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया है. उनका सॉन्ग 'तेरी आंखां का यो काजल' अब तक के सबसे हिट गानों में से एक है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2018 09:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

