सपना चौधरी ने 'तेरी आंख्या का यो काजल' पर ठुमके लगाकर दिल्ली की सर्दी में बरसाए शोले, Video Viral
सपना चौधरी का लेटेस्ट वीडियो देखने को मिला है जहां उन्होंने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में जमकर ठुमके लगाए
हरयाणवी डांसिंग क्वीन सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) ने अपने डांस परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया है, अब वो हरयाणा तक सीमित न रहकर भोजपुरी, पंजाबी समेत अन्य क्षेत्रों में भी पसंद की जा रही हैं. उनके डांसिंग स्टाइल और आकर्षक पर्सनालिटी के चलते उनके कई सारे फैंस हैं जो उनकी डांस शोज को मिस नहीं करते. जब कभी कहीं भी सपना का इवेंट आयोजित किया जाता है तो उन्हें देखने के लिए फैंस की भारी संख्या मौजूद होती है. अभी हाल ही में दिल्ली (Delhi) में आयोजित एक कार्यक्रम में सपना ने अपने ठुमको से एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया.
दरअसल, सपना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिला है जिसमें वो अपने हिट सॉन्ग 'तेरी आंख्या का यो काजल' (Teri Ankho Ka Kajal) पर डांस करती नजर आ रही हैं.
ये भी पढ़ें: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने बाथटब में दिखाया अपना बोल्ड अवतार, फोटो Viral
सपना के एक फैन क्लब ने इंस्टाग्राम पर उनके कुछ वीडियोज को शेयर करके बताया कि दिल्ली के तालकटोरा मैदान पर सपना ने लाइव परफॉर्म किया. वीडियोज में देखा जा सकता है कि सपना किस तरह अपनी अदाओं से दर्शकों का मनोरंजन करती नजर आ रही हैं.
आपको बता दें कि सपना के लिए साल 2018 बेहद खास रहा. एक तरफ जहां उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' और 'नानू की जानू' में स्पेशल सॉन्ग किए वहीं वो अपनी फिल्म 'दोस्त के साइड इफेक्ट्स' के साथ इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करने जा रही हैं. इसी के साथ गूगल सर्च पर भी सपना ने कई बड़े कलाकारों के बीच अपनी जगह कायम की.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2019 09:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

