शोएब मालिक-सानिया मिर्जा ने अपने बेबी बॉय का रखा ये खूबसूरत नाम

भारतीय टेनिस स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा और पाकिस्तान के क्रिकेट खिलाड़ी शोएब मलिक के घर मंगलवार को बेटे ने जन्म लिया है.

शोएब मलिक और सानिया मिर्जा (Photo Credits: Instagram)

हैदराबाद: भारतीय टेनिस स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा और पाकिस्तान के क्रिकेट खिलाड़ी शोएब मलिक के घर मंगलवार को बेटे ने जन्म लिया है. शोएब और सानिया ने अपने बेटे का नाम इजान मिर्जा मलिक रखा है. सानिया और शोएब का मानना है कि पहला नाम भगवान का तोहफा होता है और उनके लिए उनका बेटा भगवान का तोहफा है.

प्रानीती रेड्डी की निगरानी में रेनबो अस्पताल में मंगलवार को सानिया ने बेटे को जन्म दिया. शोएब ने सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिए अपने पिता बनने की जानकारी साझा की. उन्होंने ट्वीट किया, "यह घोषणा कर खुशी हो रही है कि हमें बेटा हुआ है और मेरी पत्नी स्वस्थ हैं. आपकी शुभकामनाओं और दुआओं के लिए शुक्रिया."

यह भी पढ़ें- सानिया मिर्जा- शोएब मलिक के घर गूंजी किलकारी, घर आया नन्हां राजकुमार

शोएब और सानिया ने हैदराबादी रिवाज से 12 अप्रैल, 2010 को शादी की थी. सानिया ने कहा, "मां बनना आपको सशक्त बनाता है, जो आपकी असली पहचान है."

Share Now

संबंधित खबरें

IPL में RCB और राजस्थान रॉयल्स दोनों बिके, फिर कीमत में इतना बड़ा फर्क क्यों? समझिए अरबों के इस खेल का पूरा गणित

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\