फिल्म 'आई एम नॉट ए पोर्नस्टार नजर संभाल के' का पोस्टर हुआ रिलीज, ये रही डिटेल्स
फिल्म 'आई एम नॉट ए पोर्नस्टार नजर संभाल के' (माइंड योर गेज) का पोस्टर हुआ जारी
निर्माता चंदा पटेल ने लॉस एंजेलिस में चल रहे वर्ल्ड फिल्म फेस्टिवल/आर्ट वल्र्ड 4 पीस अवार्ड के दौरान बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आई एम नॉट ए पोर्नस्टार' (माइंड योर गेज) का पोस्टर जारी किया.
इस फिल्म में संदीप सोपारकर ने मुख्य भूमिका निभाई है, साथ ही कई अन्य न्यूकमर्स भी फिल्म में हैं. फिल्म के बारे में चंदा पटेल ने बताया, "यह फिल्म युवाओं के बारे में है और यह संबंधों के विभिन्न चरणों में होने वाले बदलाव के बारे में है और विभिन्न उम्र समूहों में होने वाले बदलाव के बारे में है."
संदीप सोपारकर ने बताया, "यह मुख्य भूमिका वाली मेरी पहली फिल्म है. यह ऐसी फिल्म है जिसमें मुझे अपने अभिनय कौशल को दिखाने का मौका मिला है. इसकी पटकथा जिस तरीके से बढ़ती है, वह दिल को छूनेवाली है. संबंधों में रहने के दौरान यह हमारे अंदर के खलनायक को भी दिखाता है."
फिल्म महोत्सव में आकर्षण का केंद्र बनी चंदा पटेल ने कहा, "किसी फिल्म का जीवन चक्र सामान्यत: सोमवार को समाप्त हो जाता है. हम जैसे निर्माता फिल्मी दुनिया में सपनों के लिए काम करते हैं, लेकिन जब आपकी फिल्म का शीर्षक और उसका पोस्टर लोगों में उत्सुकता जगा दे, तो इसका मतलब यह है कि आधा काम हो चुका है और अच्छी शुरुआत हुई है."
इस फिल्म का लेखन और निर्देशन जैनेंद्र बक्शी ने किया है. उन्होंने बताया, "जब आप रिश्तों के बारे में मोशन पिक्चर पर कहानी पेश करते हैं, तो हर किसी के पास उसे देखने का अपना नजरिया होता है. लेकिन यह न भूलें कि अगर हम खुद को माफ कर सकते हैं, तो दूसरों को क्यों नहीं माफ कर सकते?"
उन्होंने बताया कि इस फिल्म का ना सिर्फ शीर्षक अलग है, बल्कि यह दूसरी फिल्मों से बिल्कुल अलग तरह की फिल्म है, जो लोगों का ध्यान आकृष्ट करेगी. इस फिल्म की शूटिंग दिसंबर से शुरू होगी और इसे अगले साल के मध्य में दुनिया भर में रिलीज किया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 12, 2018 07:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

