सलमान खान स्टारर फिल्म 'राधे' में हुई गोविंद नामदेव की एंट्री
सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'दबंग 3' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं. इसी बीच उनकी आनेवाली फिल्म 'राधे' को लेकर कास्टिंग भी जारी है. अब इस फिल्म में एक्टर गोविंद नामदेव की एंट्री हो गई है.
सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'राधे' (Radhe) में एक्टर गोविंद नामदेव (Govind Namdev) की एंट्री हो गई है. फिल्म में सलमान के साथ दिशा पटानी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ को कास्ट किया गया था. अब इसकी कास्ट से गोविंद भी जुड़ गए हैं. एक तरफ जहां सलमान अपनी आनेवाली फिल्म 'दबंग 3' (Dabangg 3) के प्रमोशन में व्यस्त हैं वहीं उनकी आनेवाली फिल्म 'राधे' को लेकर कास्टिंग जारी है.
आईएएनएस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, फिल्म में गोविंद पुलिस की प्रमुख भूमिका निभाते नजर आएंगे. अपने इस रोल के बारे में बात करते हुए गोविंद ने कहा, "मैं लंबे अंतराल बाद फिल्म में पुलिस, डीआईजी का किरदार निभा रहा हूं. इससे पहले मैंने उनके साथ 'वांटेड' में काम किया था. उनके साथ दोबारा काम करने का अनुभव शानदार है और फिल्म में हम दोनों के एक साथ कई प्रभावी दृश्य भी हैं.
आपको बता दें कि गोविंद डिट क्वीन', 'सत्या', 'प्रेम ग्रंथ' और 'विरासत' जैसी फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभा चुके हैं. ये भी पढ़ें: बिग बॉस 13 के मंच पर दबंग 3 का प्रमोशन, सलमान खान ने गाया – कुछ कुछ होता है
बात करें फिल्म 'राधे' की तो इसके निर्देशक प्रभुदेवा हैं और यह फिल्म अगले साल 2020 में रिलीज होगी
(With Inputs from IANS)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2019 04:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

