बॉलीवुड

Bigg Boss 12: सलमान खान के इस शो की टाइमिंग को लेकर हुआ बड़ा बदलाव

सलमान खान के इस पॉपुलर टीवी शो को 3 सितंबर को गोवा में बड़े ही ग्रैंड तरीके से लॉन्च किया गया

Bigg Boss 12: सलमान खान के इस शो की टाइमिंग को लेकर हुआ बड़ा बदलाव
सलमान खान (Photo Credits: Instagram)

सलमान खान के पॉपुलर टीवी शो ‘बिग बॉस सीजन 12’ की टाइमिंग को लेकर इसके चैनल कलर्स टीवी ने बड़ा बदलाव किया है. इस साल ये शो वीकडेज पर 9 बजे प्रसारित किया जाएगा. अब तक ये शो वीकडेज पर रात 10.30 बजे और सलमान खान के साथ वीकेंड्स पर ही 9 बजे प्रसारित किया जाता था. लेकिन अब ये शो हर दिन 9 बजे ही ऑन एयर होगा.

इस बारे में जानकारी देते हुए कलर्स टीवी चैनल के सीईओ राज नायक ने ट्विटर पर लिखा, “ब्रेकिंग न्यूज, भारतीय टेलीविजन का सबसे बड़ा टीवी शो #बिगबॉस12 हर दिन रात 9 बजे प्रसारित होगा. “

गौरतलब है कि ‘बिग बॉस’ के इस विचित्र सीजन के साथ ही शो के मेकर्स ने कई बदलाव किए हैं. हर साल अक्टूबर के महीने ऑन एयर होने वाला ये शो इस साल सितंबर से ही ऑन एयर कर दिया जाएगा. सलमान ने 3 सितंबर, सोमवार को गोवा में मीडिया की उपस्थिति में इस शो का ग्रैंड लॉन्च किया. शो के लॉन्च पर सलमान ने जमकर परफॉर्म किया और साथ ही मीडिया से बातचीत भी की.

उन्होंने प्रॉमिस भी किया कि इस बार ये शो हर बार से भी ज्यादा इंटरटेनिंग होगा और इसके पीछे शो की क्रिएटिव टीम काफी मेहनत कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2018 12:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).