फिल्म दबंग 3 का टीजर आया सामने, ठीक 100 दिन बाद परदे पर लौट रहे हैं सलमान खान
सलमान खान फिल्म दबंग 3 से एक बार फिर अपने फैंस का दिल जीतने आ रहे हैं. ऐसे में सलमान ने फिल्म का पहला टीजर रिलीज कर दिया है.
दबंग और दबंग 2 की कामयाबी के बाद सलमान खान (Salman Khan) एक बार फिर दबंग 3 (Dabangg 3) से लोगों का दिल जीतने की तैयारी में हैं. फिल्म भारत की रिलीज के बाद से ही सलमान खान दबंग 3 की शूटिंग में व्यस्त हो गए थे. इस फिल्म में सलमान खान संग एक बार फिर सोनाक्षी सिन्हा (Soankshi Sinha) नजर आने वाली है. हाल ही में दबंग 3 से सलमान के कई लुक भी सामने आ चुके हैं. जिसमें सलमान एक बार फिर अपने चिर-परिचित अवतार में नजर आ रहे हैं. ऐसे में अब फिल्म का पहला टीजर (Dabangg 3 Teaser) सामने आ चुका है. जिसमें सलमान का दम बखूबी दिखाई दे रहा है.
फिल्म के इस टीजर को सलमान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो को शेयर करते सलमान ने लिखा “आ रहे हैं चुलबुल रॉबिन हुड पांडे. ठीक 100 दिन बाद. स्वागत तो करो हमारा. यह भी पढ़े: बॉलीवुड ही नहीं बल्कि साउथ के बॉक्स ऑफिस पर छाने को तैयार हैं सलमान खान, दबंग 3 से खेलने जा रहे हैं ये मास्टर स्ट्रोक
हालंकि इस बार फिल्म में सोनाक्षी के अलावा महेश मांजरेकर की बेटी सई भी नजर आएंगी. ये सई की डेब्यू फिल्म होने जा रही है. ऐसे में सलमान खान ने पूरी कोशिश की है ताकि सई का लुक सामने आ सके.
इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अरबाज़ खान, साउथ एक्टर सुदीप और माहि गिल भी नजर आएंगी. फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा कर रहे हैं और ये फिल्म 20 दिसंबर, 2019 को सिनमाघरों में रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2019 12:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

