बॉलीवुड

सलमान खान को सोशल मीडिया पर मिली जान से मारने की धमकी, कहा- भारत के कानून से बच सकता है हमारे नहीं

काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को पहले भी नामी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने जान से मारने की धमकी दी थी. जिसके बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी.

सलमान खान को सोशल मीडिया पर मिली जान से मारने की धमकी, कहा- भारत के कानून से बच सकता है हमारे नहीं
सलमान खान (Photo Credits: Instgaram)

दबंग सलमान खान (Salman Khan) को अब सोशल मीडिया के जरिए जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. दरअसल सलमान को ये धमकी फेसबुक (Facebook) के जरिए दी गई है. ये धमकी गैरी शूटर (Garry Shooter) नाम की आईडी से दी गई है. इस पोस्ट में धमकी देने वाले यूजर ने सलमान की तस्वीर शेयर करते हुए उसे रेड कलर से क्रॉस कर रखा है. इसके साथ ही यूजर ने धमकी दी है कि वो एक बार भारत के कानून से बच सकता है लेकिन हमारे कानून से नहीं.

आजतक में छपी खबर के मुताबिक सलमान को धमकी फेसबुक पर सोपू (Student Organisation of Punjab University) नाम के ग्रुप पर पोस्ट के जरिए दी गई है. जिसमें सलमान को धमकी देते हुए लिखा कि "सोच ले सलमान तू भारत के कानून से बच सकता है लेकिन बिश्नोई समाज और सोपू पार्टी के कानून ने तुझे मौत की सजा सुना दी है. सोपू अदालत में तू दोषी है." यह भी पढ़े: रानू मंडल को घर गिफ्ट करने के मामले पर अब खुद सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, बताई ये सच्चाई

दरअसल काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को पहले भी नामी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने जान से मारने की धमकी दी थी. जिसके बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी. वैसे आने वाली 27 तारीख को सलमान खान को काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर कोर्ट में पेश होना है. 27 सितंबर को अगर सलमान कोर्ट में हाजिर नहीं होते है तो उनकी जमानत खारिज की जा सकती हैं.

वर्कफ्रंट की बात करे तो सलमान खान इन दिनों दबंग 3 की शूटिंग में व्यस्त में हैं. इसके अलावा जल्द ही उनका मशहूर शो बिग बॉस 13 शुरू होने जा रहा हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2019 08:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).