बॉलीवुड

सलमान खान को 'बिग बॉस 2' मराठी के सेट पर फीमेल फैंस ने घेरा, आगे जो हुआ देखें इन Photos में !

सलमान खान अपनी फिल्म 'दबंग 3' को हर प्रकार से दर्शकों के बीच पहुंचाना चाहते हैं और इसी वजह से उन्होंने अपनी इस फिल्म का प्रचार बोग बॉस 2 मराठी के सेट पर भी किया.

सलमान खान को 'बिग बॉस 2' मराठी के सेट पर फीमेल फैंस ने घेरा, आगे जो हुआ देखें इन Photos में !
फैंस के साथ सेल्फी लेते हुए सलमान खान (Photo Credits: Yogen Shah)

Dabangg 3: सलमान खान (Salman Khan) अपनी फिल्म 'दबंग 3' का जोरों शोरों से प्रचार कर रहे हैं. अपने पॉपुलर टीवी शो 'बिग बॉस' (Bigg Boss) पर जहां को कई सारे फिल्मों को प्रमोट कर चुके हैं वहीं अपनी फिल्म 'दबंग 3' को प्रमोट करने वो स्वयं 'बिग बॉस 2' मराठी (Bigg Boss 2 Marathi) के सेट पर पहुंचे. यहां उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा भी मौजूद थी. सलमान ने जहां इस शो पर दर्शकों के साथ खूब एन्जॉय किया और अपनी फिल्म का प्रचार किया वहीं इसके सेट से निकलते समय उन्हें बैक स्टेज कुछ फीमेल फैंस ने घेर लिया.

सलमान की लेटेस्ट फोटोज मीडिया में देखने को मिली है जिसमें वो 'बिग बॉस 2' मराठी के सेट से निकल रहे थे जब कुछ फीमेल फैंस ने उनके साथ फोटोज खिंचवाने के लिये उन्हें रोका. इसके बाद सलमान ने उनके साथ अपनी पिक्चर्स क्लिक की और वहीं रूककर उनके साथ मस्ती भी की. ये भी पढ़ें: सलमान खान इस वजह से पिता सलीम को नहीं दिखाते अपनी फिल्म की स्क्रिप्ट

फोटोज में देखा जा सकता है कि सलमान यहां कैंडिड मूड में नजर आ रहे हैं.

फैंस के साथ सेल्फी लेते हुए सलमान खान (Photo Credits: Yogen Shah)
फैंस के साथ मस्ती करते हुए सलमान खान (Photo Credits: Yogen Shah)

ब्लैक टी-शर्ट, जीन्स और वाइट शर्ट पहने हुए सलमान यहां अपने हैंडसम अंदाज में नजर आए. वहीं सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) भी यहां पीले रंग की जरीदार सूट में अपने ट्रेडिशनल अंदाज में बेहद खूबसूरत लग रहीं थी.

सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा (Photo Credits: Yogen Shah)

आपको बता दें कि 'दबंग 3' का निर्देशन प्रभु देवा ने किया है और फिल्म में सलमान, सोनाक्षी के साथ अरबाज खान, सई मांजरेकर और साउथ एक्टर सुदीप किच्चा नजर आएंगे. ये फिल्म 20 दिसंबर, 2019 को रिलीज होने जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 14, 2019 09:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).