बॉलीवुड

सलमान खान टीवी शो 'बिग बॉस 13' को कहेंगे अलविदा? सामने आई ये बड़ी सच्चाई 

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान को लेकर मीडिया में चर्चा है कि वो अपने सबसे हिट टीवी शो 'बिग बॉस 13' से इस्तीफा दे देंगे. इस बात को लेकर जहां मीडिया में चर्चा का बाजार गर्म है वहीं इसे लेकर एक नई जानकारी सामने आई है.

सलमान खान टीवी शो 'बिग बॉस 13' को कहेंगे अलविदा? सामने आई ये बड़ी सच्चाई 
सलमान खान (Photo Credits: Instgaram)

सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपने टीवी शो 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) की शूटिंग और साथ ही फिल्म 'दबंग 3' (Dabangg 3) के प्रचार में जोरों शोरों से जुटे हुए हैं. ऐसे में सलमान के टीवी शो को लेकर खबर आई कि वो इसे जल्द ही छोड़ सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि टाइट शेड्यूल के कारण सलमान की सेहत इन दिनों ठीक नहीं चल रही. उन्हें 'Trigeminal Neuralgia' नाम की एक बीमारी है जिससे वो रिकवर कर रहे हैं.

ऐसे में कहा जा रहा था कि वो 'बिग बॉस 13' को जल्द ही अलविदा कह सकते हैं. लेकिन अब टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी लेटेस्ट रिपोर्ट में इस बात का पूरी तरह से खंडन किया गया है. सलमान के करीबी सूत्रों का हवाला देते हुए कहा गया कि सलमान इस शो का हिस्सा बने रहेंगे और इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है.

ये भी पढ़ें: ‘बिग बॉस 13’ के कारण बिगड़ी सलमान खान की सेहत, परिवार ने की शो छोड़ने की गुजारिश

आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि सलमान को हुई बीमारी के चलते डॉक्टरों ने उन्हें शांत रहने की सलाह दी है. 'बिग बॉस 13' में हर हफ्ते उन्हें कोई न कोई ऐसा कंटेस्टेंट जरूर मिलता है जिसके कारण उनका पारा चढ़ जाता है और वो भड़क उठते हैं. इसका बुरा परिणाम उनके स्वास्थ पर भी पड़ता है. इस वजह से सलमान के परिवार वालों ने उन्हें शो छोड़ने की सलाह भी दी थी. लेकिन अब ये सभी रिपोर्ट्स महज अफवाह साबित हुई हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 11, 2019 08:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).