'दबंग 3' के सेट पर खुद को चोट पहुंचाते दिखे सलमान खान, वीडियो शेयर करके दी ये चेतावनी
सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'दबंग 3' को लेकर शूटिंग के काम में व्यस्त हैं. इस फिल्म की शूटिंग के सेट से एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो चाबुक से अपनी पीठ पर मारते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करके सलमान ने एक डिस्क्लेमर भी लिखा है.
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी फिल्म 'दबंग 3' (Dabangg 3) को लेकर डटे हुए हैं. इस फिल्म के सेट से उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो खुद को पीठ पर मारते हुए नजर आ रहे हैं. फिल्म के लिए शूट कर रहे हैं सलमान ने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनके साथ टाइम स्पेंड किया.
अब इंटरनेट पर आए एक वीडियो में वो खुद को चाबुक से पीठ पर मारते हुए दिखाई दिए. वीडियो को शेयर करके सलमान ने लिखा, "इन लोगों के दर्द को बांटने में एक मजा है. आह बच्चा पार्टी घर पर अपने और के साथ या किसी और पर इसे ट्राय करने की कोशिश नहीं करना."
आपको बता दें कि फिल्म 'दबंग 3' में सलमान सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगे. फिल्म के सेट से सलमान समय-समय पर अपने मजेदार वीडियोज शेयर करते रहते हैं.
इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अरबाज़ खान, साउथ एक्टर सुदीप और माहि गिल भी नजर आएंगी. फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा कर रहे हैं और ये फिल्म 20 दिसंबर, 2019.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2019 02:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

