बॉलीवुड

इस बड़ी वजह को लेकर सलमान खान को करना पड़ा अक्षय कुमार को फोन, क्या भाईजान की बात मानेंगे खिलाड़ी कुमार?

एक तरफ जहां सलमान खान की फैन फॉलोविंग तगड़ी है वहीं अक्षय कुमार को भी देशभर में काफी पसंद किया जाता है

इस बड़ी वजह को लेकर सलमान खान को करना पड़ा अक्षय कुमार को फोन, क्या भाईजान की बात मानेंगे खिलाड़ी कुमार?
अक्षय कुमार और सलमान खान (Photo Credits: Instagram)

सलमान खान (Salman Khan) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) बॉलीवुड के दो ऐसे कलाकार हैं जो न सिर्फ एक सफल एक्टर हैं बल्कि अपनी फिल्मों से बेहतरीन बिजनेस करना भी जानते हैं. इन दोनों की ही फैन फॉलोविंग बेस भी तगड़ी है. ऐसे में अब ये दोनों ही अपनी-अपनी फिल्मों को लेकर काफी एक्टिव हैं और समय-समय पर ब्लॉक-बस्टर हिट फिल्में रिलीज करते हैं.

साल 2020 अक्षय कुमार और सलमान खान के लिए बेहद खास है क्योंकि जहां इस साल सलमान और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म 'इंशाअल्लाह' (Inshallah) रिलीज हो रही वहीं अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' (Sooryavanshi) इसी दौरान रिलीज की जाएगी. ऐसे में सलमान अपनी फिल्म को अक्षय की फिल्म के साथ क्लैश नहीं करवाना चाहते हैं.

मुंबई मिरर पर छपी खबर के अनुसार, सलमान खान ने अक्षय कुमार को खुद फोन करके अनुरोध किया कि उन दोनों की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश न हो. ये भी बताया गया कि रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) निर्देशित 'सूर्यवंशी' में अक्षय कुमार के साथ कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) नजर आएंगी.

अब अक्षय सलमान के इस अनुरोध को स्वीकार करते हैं या नहीं ये तो वक्त ही बताएगा. वैसे आपको याद दिला दें कि ये दोनों ही कलाकार फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' (Mujhse Shaadi Karogi) में एक्स साथ काम कर चुके हैं. इस सलमान सलमान अपनी फिल्म 'दबंग 3' (Dabangg 3) के काम में जुटे हैं है. इसी के साथ उनकी फिल्म 'भारत' (Bharat) भी ईद (Eid) के मौके पर 5 मई को रिलीज हो रही है.

इधर अक्षय कुमार अपनी फिल्म 'गुड न्यूज' पर काम कर रहे हैं जो इस साल 27 दिसंबर को रिलीज हो रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2019 09:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).