Bigg Boss 12 New Teaser: ‘बिग बॉस’ के घर में डबल होगा इंटरटेनमेंट का डोज, सलमान ने दिए ये संकेत
सलमान खान के पॉपुलर शो ‘बिग बॉस 12’ का मजेदार टीजर यहां देखें
सलमान खान के सबसे चर्चित शो ‘बिग बॉस 12’ का नया टीजर इंटरनेट पर रिलीज किया गया है. हर बार की तरह ही इस बार भी शो की क्रिएटिव टीम इसके साथ कुछ नया और हटके करने की कोशिश में लगी हुई है. जैसा कि पहले बताया गया कि इस बार शो का थीम क्लासरूम रखा गया है. इसके बाद अब इस शो के नए टीजर में सलमान ने बताया शो के 12वें सीजन में मजा इस बार दोगुना होने वाला है क्योंकि यहां मामा-भांजे की जोड़ी भी दर्षकों को इंटरटेन करेगी.
राज नायक ने शो के नए टीजर को ट्विटर पर शेयर करके लिखा, “मामा-भांजा या चाचा-भतीजा. कौनसी जोड़ी चमकेगी इस साल बिग बॉस के घर में. देखिए सलमान खान के साथ जल्द ही कलर्स टीवी पर.”
Mama-bhanja ya chacha-bhatija. Kaunsi jodi chamkegi is saal @BiggBoss ke ghar mein? Dekhiye @beingSalmankhan ke saath jald hi sirf @colorstv par! @nadiachauhan @iamappyfizz @oppomobileindia #BB12 pic.twitter.com/mrAo9tzmMv
— Raj Nayak (@rajcheerfull) August 18, 2018
गौरतलब है कि जैसे-जैसे इस शो की ऑन एयर डेट करीब आ रही है सलमान और शो के मेकर्स जमकर इसे प्रमोट कर रहे हैं. शो का दूसरा प्रोमो रिलीज किया गया और अब कुछ ही दिनों में इसका तीसरे प्रोमो भी देखने को मिल सकता है.
The wait has come to an end! @BeingSalmanKhan is coming back soon on @BiggBoss season 12 only on @colorstv! @nadiachauhan @iamappyfizz @oppomobileindia pic.twitter.com/MTdgtGUbvo
— Raj Nayak (@rajcheerfull) August 12, 2018
इस शो को लेकर रिवील किया गया था कि इस बार बिग बॉस के घर में टोटल 21 कंटेसटेंट्स भाग लेंगे. इनमें 3 सेलेब्रिटी कपल होंगे और 3 आम कपल होंगे. इसके बाद बचे हुए 9 लोगों में से 3 सेलिब्रिटीज नजर आएंगे तो वहीं 6 आम लोगों को चुना जाएगा. शो के पहले दिन पर ये लोग सिंगल व्यक्ति के रूप में एंट्री करेंगे जिसके बाद इनमें से 6 लोगों की सलमान जोड़ियों बनाकर शो में भेजेंगे. बचे हुए 3 लोग शो की शुरुआत के कुछ दिनों तक किंग की तरह एंजॉय करेंगे जिसके बाद दर्शकों को यहां ट्विस्ट देखने की मिलेगा. आम लोगों में दो गे पार्टनर, सास-बहु जोड़ी, जुड़वां बहनें, सेक्स वर्कर, बार डांसर, एक ट्रांसजेंडर और सोशल मीडिया स्टार्स भोला और एमएनवी को शो में सम्मिलित किया जाएगा.
अब दर्शक जल्द ही इस शो के टीवी पर प्रसारित होने का इंतजार कर रहे हैं. ये शो 16 सितंबर, 2018 से ऑन एयर होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2018 10:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

