Salman Khan Bharat New Poster: सलमान खान ने शेयर किया अपना यंग लुक, कहा- जवानी हमारी जानेमन थी
सलमान खान ने फिल्म 'भारत' से आज अपने अपने नए पोस्टर को शेयर किया. इस पोस्टर में उनका लुक उनके पिछले पोस्टर से काफी अलग है
सलमान खान (Salman Khan) अपनी फिल्म 'भारत' (Bharat) को लेकर अब प्रचार कार्य में भी जुट गए हैं. इन दिनों अपनी फिल्म 'दबंग 3' (Dabangg 3) की शूटिंग के काम के साथ ही फिल्म 'भारत' (Bharat) को उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रमोट करना शुरू कर दिया है. बीते दिनों उन्होंने इस फिल्म से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया था जिसमें वो काफी बूढ़े लग रहे थे. इसके बाद अब इस फिल्म से आज उन्होंने आज अपना नया लुक शेयर किया है.
इस लुक में सलमान काफी यंग नजर आ रहे हैं. फिल्म से अपने इस नए पोस्टर को शेयर करके सलमान ने लिखा, "जवानी हमारी जानेमन थी."
इस पोस्टर में सलमान फैंसी वाइट शर्ट और काला चश्मा पहने हुए नजर आ रहे हैं. फिल्म से सलमान के लुक को देखकर उनके साल 2000 के समय का लुक याद आता है. इस पोस्टर में साल 1964 लिखा गया है. जबकि सलमान द्वारा शेयर किए गए फिल्म के पिछले पोस्टर में वो दाढ़ी मूछ रखे हुए नजर आए.
इस पोस्टर में वर्ष 2010 का जिक्र है. ऐसे में पता चलता है कि ये फिल्म अलग-अलग समय काल में अपनी कहानी को दर्शाएगी.
आपको बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर (Ali Abbas Zafar) ने किया है. ये फिल्म इस साल ईद (Eid) के मौके पर रिलीज हो रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2019 12:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

