बॉलीवुड

Salman Khan Bharat Motion Poster: किरदार एक रूप अनेक, भारत के नए पोस्टर में ऐसे दिखे सलमान खान

सलमान खान जल्द ही फिल्म 'भारत' के साथ दर्शकों के सामने पेश होंगे. देखें इस फिल्म से उनका मोशन पोस्टर

Salman Khan Bharat Motion Poster: किरदार एक रूप अनेक, भारत के नए पोस्टर में ऐसे दिखे सलमान खान
फिल्म 'भारत' से सलमान खान का पोस्टर (Photo Credits: Instagram)

सलमान खान (Salman Khan) अपनी फिल्म 'भारत' (Bharat) को लेकर जितना मेहनत कर रहे हैं उतना ही उनके फैंस भी इस फिल्म को लेकर उत्साहित हैं. हाल ही में सलमान ने इस फिल्म से एक-एक करके अपने कई सारे पोस्टर्स रिलीज किए. हर पोस्टर में सलमान का एक अलग अंदाज देखने को मिला. किसी पोस्टर में वो अपनी को-एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) के साथ नजर आए तो किसी में वो कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के साथ दिखे. इन सभी पोस्टर्स में हमें सलमान के किरदार का एक अलग ही रूप देखने को मिला.

आज सलमान ने फिल्म 'भारत' से अपने मोशन पोस्टर को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया एकाउंट्स पर रिलीज किया है. इस मोशन पोस्टर (motion poster) में सलमान के सभी लुक्स को दर्शाया गया है. पोस्टर को शेयर करके सलमान ने लिखा, "देखिए भारत का सफर इस ईद पर. भारत इस ईद."

आपको बता दें कि फिल्म के हर पोस्टर में सलमान के लुक के साथ साल का जिक्र किया गया है. 1964 से लेकर 1970, 1985, 1990 और 2010 तक की उनके किरदार के सफर कोड अर्शाया जाएगा. दिखाया गया है कि किस तरह से उनके किरदार में  बदलते साल के साथ बदलाव आता है.

इस फिल्म के लिए सलमान बीते काफी समय से शूट कर रहे थे जिसके बाद इस महीने से उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'दबंग 3' की शूटिंग शुरू की.

 

View this post on Instagram

 

@bharat_thefilm @aliabbaszafar @katrinakaif @dishapatani @whosunilgrover @atulreellife

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

फिल्म 'भारत' का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है. ये फिल्म 5 जून को ईद के (Eid) मौके पर सभी सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2019 11:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).