हो गया खुलासा, सलमान खान और बिग बॉस कांटेस्टेंट्स को हर हफ्ते मिलती है इतनी फीस
सलमान खान इस शो के लिए प्रति हफ्ते जितना चार्ज करते हैं उतना तो आप सोच भी नहीं सकते हैं
सलमान खान का टीवी शो ‘बिग बॉस’ अपने पहले सीजन से ही काफी चर्चा में रहा है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस शो के 12वें सीजन में सलमान और इसके कांटेस्टेंट्स को हर हफ्ते के कितने पैसे दिए जा रहे हैं. हैरानी कि बात ये है कि इनकी फीस सुनकर आप भी चौंक जाएंगे. इतने पैसे तो ये सेलेब्स अपनी रोमार्रा के आम प्रोजेक्ट्स से भी नहीं कमा पाते हैं.
सलमान खान
मीडिया में आई जानकारी की मानें तो सलमान खान को इस शो के लिए प्रति हफ्ते करीब 13 से 14 करोड़ रूपए ऑफर किए जा रह हैं. सोचने वाली बात ये है कि सलमान इस शो पर केवल वीकेंड्स पर नजर आते हैं.
अनूप जलोटा
वैसे तो भजन सम्राट अनूप जलोटा अपने शोज से लाखों कमाते हैं. लेकिन बिग बॉस में उन्हें प्रति वीक 10 या 20 लाख नहीं बल्कि 45 लाख रुपए के करीब की राशी फीस के तौर पर दी जा रही है.
दीपिका कक्कड़
टीवी शो ‘ससुराल सिमर का’ से अपनी पहचान बनाने वाली दीपिका कक्कड़ भले ही इन दिनों अपने करियर में काफी चैलेंजेस का सामना कर रही हैं. लेकिन बिग बॉस में आने के बाद अब उन्हें पैसों के मामले में फिक्र करने की कोई जरूरत नहीं. जानकारी है कि यहां उन्हें करीब 15 लाख रूपए हर हफ्ते दिए जा रहे हैं.
करणवीर बोहरा और नेहा पेंडसे
खबरों की मानें, ये दोनों ही एक्टर्स हर हफ्ते 20 लाख के करीब फीस के तौर पर चार्ज कर रहे हैं.
श्रीसंत
क्रिकेट के मैदान से दूर होने के बाद अब श्रीसंत बिग बॉस के चलते चर्चा में हैं. यहां उन्हें महज 5 लाख रुपए के करीब दिए जा रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2018 04:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

