सलमान खान के घर 27 दिसंबर को होगा डबल सेलिब्रेशन, भाईजान के बर्थडे के साथ बहन अर्पिता देंगी दूसरे बच्चे को जन्म
सलमान खान जहां कल यानी 27 दिसंबर को अपना 54वां जन्मदिन मनाएंगे वहीं उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा भी कल अपने दूसरे बच्चें को जन्म देंगी. ऐसे में खान परिवार में ये ग्रैंड सेलिब्रेशन से कम नहीं होगा.
सलमान खान (Salman Khan) और उनके परिवार में जल्द ही एक साथ कई सारी खुशियां दस्तक देने जा रही है. एक तरफ जहां सलमान इस 27 दिसंबर को अपना 54वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे वहीं उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा (Arpita Khan Sharma) इसी दिन अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी. मीडिया में आई ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, अर्पिता को आज मुंबई के हिंदुजा अस्पताल (Hinduja Hospital) में भर्ती कराया जाएगा. इस बात को लेकर पहले भी खबर आ चुकी है कि खान परिवार अर्पिता के दूसरे बच्चे का जन्म सलमान के बर्थडे के दिन चाहता है और इसी को लेकर आई ताजा अपडेट के अनुसार, अर्पिता कल अपना दूसरा बेबी डिलीवर करेंगी.
टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, अर्पिता कल सुबह 9 से लेकर दोपहर 1 बजे के बीच अपने इस बच्चे को सी-सेक्शन (C Section) के जरिए जन्म देंगी. हालांकि इसे लेकर अभी तक किसी भी तरह की औपचारिक घोषणा नहीं की गई है.
ये भी पढ़ें: सलमान खान के बर्थडे पर खान परिवार में हो सकता है डबल सेलिब्रेशन, बहन अर्पिता खान ने लिया है ये फैसला
View this post on Instagram
My life in one frame😍 My brother & My son. Thank you god for the choicest blessing 🙏
अब अगर कल वाकई अर्पिता बच्चे को जन्म देती हैं तो उनके परिवार में ये ग्रैंड सेलिब्रेशन का वक्त होगा. सलमान को बच्चों से कितना लगाव है ये तो सभी जानते हैं और परिवार में नन्हें मेहमान के आगमन से उनकी खुशियां भी दोगुनी हो जाएंगी.
ये भी कहा जा रहा है कि सलमान अपने पनवेल फार्म हाउस (Panvel Farmhouse) पर अपना जन्म सेलिब्रेट करेंगे और ऐसे में उनका परिवार अर्पिता के बेबी को लेकर भी तैयारियों में जुटा हुआ है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2019 04:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

