करीना कपूर ने पति सैफ अली खान को Kiss करके मनाया जन्मदिन का जश्न, देखें लेटेस्ट फोटोज
बॉलीवुड की हॉट अदाकारा करीना कपूर आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं. इस आज उनके जन्मदिन के मौके पर पटौदी पैलेस में जमकर जश्न मनाया गया. करीना ने अपने इस खास दिन को पति सैफ अली खान और अपने परिवार वालों के साथ मिलकर मनाया.
Kareena Kapoor 39th Birthday: बॉलीवुड में बेबो के नाम से मशहूर करीना कपूर (Kareena Kapoor) आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं. हर साल की तरह इस साल भी करीना ने अपने बर्थडे को बेहद स्पेशल अंदाज में सेलिब्रेट किया. इस बार उनका बर्थडे पटौदी पैलेस (Pataudi Palace) में मनाया गया जहां करीना के साथ उनके पति सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और अन्य परिवारवाले मौजूद थे. करीना के बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज और वीडियोज इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं.
वायरल (viral) फोटोज में देखा गया कि जन्मदिन पर सैफ अली खान ने करीना को किस करके अपने उनके प्रति अपने प्रेम को व्यक्त किया.
View this post on Instagram
उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें करीना अपना बर्थडे केक काटती हुई नजर आ रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता करीना के जन्मदिन के लिए बेहद शानदार बर्थडे केक तैयार करवाया गया है और इसी के साथ इसे बढ़िया ढंग से सजाया भी गया है.
करीना जा जन्मदिन पर बहन करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) ने उनके केक कटिंग का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मेरी डार्लिंग बेबो. हम आपसे बेहद प्रेम करते हैं."
करीना के जन्मदिन को स्पेशल बनाने का सैफ कोई मौका नहीं गंवाते और इस साल भी उन्होंने परिवार के साथ मिलकर पटौदी पैलेस पर उनके लिए स्पेशल पार्टी का आयोजन किया जहां परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर उन्होंने इसे सेलिब्रेट किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2019 08:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

