सचिन तेंदुलकर ने वरुण धवन और अभिषेक बच्चन के साथ खेला गली क्रिकेट, शेयर किया ये मजेदार Video
राष्ट्रीय स्पोर्ट्स डे (National Sports Day) के मौके पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने फिट इंडिया मूवमेंट लॉन्च किया. अपनी इस नई पहल के तहत उन्होंने देशवासियों को फिट रहने और कसरत करने की सलाह दी. ऐसे में गॉड ऑफ क्रिकेट कहे जानेवाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने भी आज लोगों को फिट रहने का संदेश दिया.
राष्ट्रीय स्पोर्ट्स डे (National Sports Day) के मौके पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने फिट इंडिया मूवमेंट लॉन्च किया. अपनी इस नई पहल के तहत उन्होंने देशवासियों को फिट रहने और कसरत करने की सलाह दी. ऐसे में गॉड ऑफ क्रिकेट कहे जानेवाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने भी आज लोगों को फिट रहने का संदेश दिया. आज वो मुंबई के महबूब स्टूडियो (Mehboob Studio) में शूट कर रहे थे जब उनकी मुलाकात वरुण धवन (Varun Dhawan) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) से हुई.
इस दौरान इन तीनों ने मिलकर गली क्रिकेट का आनंद लिया. सचिन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें वो वरुण और अभिषेक के साथ मजे से क्रिकेट खेलते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो को शेयर करके सचिन ने कहा, "काम के साथ खेल को जोड़ना हमेशा से मजेदार रहा है. आज वरुण धवन के साथ क्रिकेट एन्जॉय किया. अभिषेक बच्चन ने भी कुछ देर बाद हमें जॉइन किया."
सचिन ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वो वरुण के साथ पीएम मोदी (PM Modi) के फिट इंडिया मूवमेंट (Fit India Movement) को लेकर बातचीत कर रहे हैं.
इससे पहले सचिन एक वृद्ध आश्रम भी पहुंचे थे जहां उन्होंने वरिष्ट नागरिकों के साथ मिलकर कैरम (Carrom) खेलते हुए नजर आए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2019 06:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

