बॉलीवुड

पिता विलास राव देशमुख की पुण्यतिथि पर भावुक हुए रितेश देशमुख, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलास राव देशमुख की सातवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को उनके बेटे एवं अभिनेता रितेश देशमुख ने अपने पिता को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट लिखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है.

पिता विलास राव देशमुख की पुण्यतिथि पर भावुक हुए रितेश देशमुख, शेयर किया इमोशनल पोस्ट
रितेश देशमुख और जेनेलिया डीसूजा (Photo Credits: Instagram)

महाराष्ट्र (Maharashtra) के पूर्व मुख्यमंत्री विलास राव देशमुख (Ex CM Vilasrao Deshmukh) की सातवीं पुण्यतिथि (death anniversary) पर बुधवार को उनके बेटे एवं अभिनेता रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) ने अपने पिता को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट लिखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है.

रितेश ने कहा कि वह उन्हें मिस करते हैं. रितेश ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट सहरे किया और लिखा, "कुछ लोग कहते हैं कि सात साल काफी लंबा वक्त है, लेकिन मेरे लिए जैसे यह कल की ही बात है. मिस यू पापा..."

 

View this post on Instagram

 

‪Some say 7 years is a long time, for me it feels like yesterday. Miss You Pappa..... #VilasraoDeshmukh ‬

A post shared by Riteish Deshmukh (@riteishd) on

इस पोस्ट के साथ रितेश ने विलास राव देशमुख की प्रार्थना सभा की एक तस्वीर को भी साझा किया.

रितेश की पत्नी जेनेलिया (Genelia) ने भी अपने ससुर की याद में लिखा है, "पापा हर एक दिन आपकी याद आती है."

 

View this post on Instagram

 

Miss you Pappa every single day ❤️❤️❤️

A post shared by Genelia Deshmukh (@geneliad) on

साल 2012 में कई अंगों के फेल हो जाने के चलते उनका निधन हो गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 14, 2019 04:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).