मनोरंजन

कैंसर की अफवाहों के बीच सामने आया ऋषि कपूर का एक Video, न्यूयॉर्क में अनुपम खेर के साथ कर रहे हैं सैर

हाल ही में ऋषि कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि वह किसी मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए न्यूयॉर्क जा रहे हैं. उन्होंने अपने फैन्स को निश्चिंत रहने के लिए कहा था.

कैंसर की अफवाहों के बीच सामने आया ऋषि कपूर का एक Video, न्यूयॉर्क में अनुपम खेर के साथ कर रहे हैं सैर
अनुपम खेर और ऋषि कपूर (Photo Credits : Instagram)

हाल ही में ऋषि कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि वह किसी मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए न्यूयॉर्क जा रहे हैं. उन्होंने अपने फैन्स को निश्चिंत रहने के लिए कहा था. इसके बाद ऐसी खबरें आने लगी कि वह कैंसर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और उसी का इलाज करवाने के लिए न्यूयॉर्क गए हैं. हालांकि, उनके भाई रणधीर कपूर ने इन सभी खबरों का खंडन कर दिया था. उन्होंने कहा था कि अभी तक ऋषि कपूर के टेस्ट्स नहीं हुए हैं. अब ऋषि कपूर का एक वीडियो सामने आया है. उन्होंने खुद इस वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो में वह अनुपम खेर के साथ सैर करते हुए नजर आ रहे हैं.

ऋषि ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि, "न्यूयॉर्क, मैनहैटन. खेर-फ्री या फिर केयर-फ्री." अनुपम खेर ने भी इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

आपको बता दें कि ऋषि कपूर ने इसी साल अगस्त के महीने में रिलीज़ हुई फिल्म 'मुल्क' में मुख्य भूमिका निभाई थी. इस फिल्म में उनके अभिनय को खूब सराहा गया था. 'मुल्क' में ऋषि के अलावा तापसी पन्नू और आशुतोष राणा भी अहम भूमिका में थे. इस फिल्म को समीक्षकों से काफी अच्छी प्रतिक्रियाएं मिली थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2018 10:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).