मनोरंजन

कैंसर नहीं बल्कि इस वजह से ऋषि कपूर के बाल रातों रात हो गए ग्रे, अभिनेता ने खुद किया खुलासा

अमेरिका में इलाज करा रहे अभिनेता ऋषि कपूर ने अपने बालों को लेकर उड़ रही अटकलों पर जवाब दिया है.

कैंसर नहीं बल्कि इस वजह से ऋषि कपूर के बाल रातों रात हो गए ग्रे, अभिनेता ने खुद किया खुलासा
ऋषि कपूर (Photo Credits: Twitter)

अमेरिका में इलाज करा रहे अभिनेता ऋषि कपूर ने अपने बालों को लेकर उड़ रही अटकलों पर जवाब दिया है. ऋषि कपूर ने कहा है कि उनके बालों का ग्रे या सफेद लगना दरअसल उनकी एक फिल्म की वजह से है. ऋषि ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, "यह उन सब कयासों को दूर करने के लिए है, जिनमें कहा जा रहा है कि मेरे बाल रातोंरात ग्रे या सफेद हो गए. मेरे बाल अवान कॉन्ट्रेक्टर ने डाई किए हैं, जो एक फिल्म के लिए हैं. इस अनाम फिल्म को हनी त्रेहान प्रोड्यूस कर रहे हैं और हितेश भाटिया डायरेक्ट कर रहे हैं. इस सफाई पर भरोसा करें."

ऋषि ने अपने इस किरदार की एक तस्वीर भी साझा करते हुए कहा, "यह फिल्म का फाइनल लुक है. शर्मा जी, ऑल ग्रे. जल्दी ही अपने बालों के वास्तविक रंग में लौटूंगा."

ऋषि 29 सितंबर को इलाज के लिए अमेरिका गए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2018 10:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).