बॉलीवुड

जानिए ऋषि कपूर को उनके 67वें जन्मदिन पर किसने किया नाराज, एक्टर ने ट्विटर पर जाहिर किया गुस्सा

अपने जन्मदिन पर ऋषि कपूर न्यूयॉर्क एक नामी रेस्टोरेंट में पत्नी नीतू (Neetu Kapoor) के साथ खाना खाने पहुंचे लेकिन इस जगह उनका अनुभव अच्छा नहीं रहा

जानिए ऋषि कपूर को उनके 67वें जन्मदिन पर किसने किया नाराज, एक्टर ने ट्विटर पर जाहिर किया गुस्सा
ऋषि कपूर (Photo Credits : Facebook)

अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने बुधवार को अपना 67वां जन्मदिन मनाया. एक तरफ हिंदुस्तान (India) में जहां लोग उन्हें ढेरों बधाईयां दे रहे थे और उनकी लंबी उम्र और बेहतर स्वास्थ की कामना कर रहे थे वहीं न्यूयॉर्क (New York) में ऋषि अपने जन्मदिन पर नाराज दिखे. दरअसल अपने जन्मदिन पर ऋषि कपूर न्यूयॉर्क एक नामी रेस्टोरेंट में पत्नी नीतू (Neetu Kapoor) के साथ खाना खाने पहुंचे लेकिन इस जगह उनका अनुभव अच्छा नहीं रहा. जिसके बाद ऋषि कपूर ने इस रेस्टोरेंट के खिलाफ ट्विटर पर भड़ास निकाली है.

ऋषि कपूर ने गुस्सा जाहिर करते हुए बताया कि अपने जन्मदिन पर वो नीतू के साथ न्यूयॉर्क के ‘Daniel Bouluds flagship restaurant’ रेस्टोरेंट में डिनर करने गए थे. लेकिन यहां जाने पर उनका अनुभव अच्छा नहीं रहा और बहुत निराश हुए. ऋषि के मुताबिक ये रेस्टोरेंट हाइली ओवर रेटेड है, बहुत ज्यादा महंगा है और एरोगेंट भी. ऐसे में उन्होंने अपील की कोई भी यहां ना जाए.

आपको बता दें कि कैंसर की बीमारी से पीड़ित होने के बाद ऋषि अपने परिवार के साथ फौरन न्यूयॉर्क के लिए रवाना हो गए थे. वहां उनका साथ देने नीतू सिंह और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भी मौजूद थे जिन्होंने मुश्किल समय में उनका हौंसला बढ़ाया. इसी के साथ बॉलीवुड के कई बड़े सेलिब्रिटीज भी न्यूयॉर्क स्थित उनके घर पर ऋषि का हालचाल लेने पहुंचते रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2019 05:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).