अफगानिस्तान पर भारत की मुश्किल जीत को देख ऋषि कपूर, आयुष्मान खुराना और रितेश देशमुख ने किया ऐसा ट्वीट

भारत और अफगानिस्तान के बीच कांटे की टक्कर में टीम इंडिया ने ये मुकाबला 11 रनों से जीत लिया लेकिन अफगानिस्तान ने कई लोगों का दिल भी जीता. ऋषि कपूर, बोमन ईरानी, आयुष्मान खुराना और रितेश देशमुख जैसे कई सितारों ने ये मुकाबला देखने के बाद सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी.

ऋषि कपूर (Image Credit: Twitter/Getty Images)

कल वर्ल्ड कप 2019 (World Cup 2019) में भारत (India) और अफगानिस्तान (Afghanistan) के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली. अफगानिस्तान ने पूरी दिलेरी दिखाते हुए मैदान पर जबरदस्त प्रदर्शन किया. वैसे तो भारत ने ये मुकाबला 11 रनों से जीत लिया लेकिन टीम इंडिया (Team India) को ये जीत आखिरी ओवर मिली. टूर्नामेंट (ICC World Cup 2019) में सबसे कमजोर मानी जा रही टीम अफगानिस्तान से भारत को मिली इस चुनौती को देख भारतीय दर्शक (Indian Fans) भी काफी उत्साहित हुए. यही वजह है कि अब बॉलीवुड (Bollywood) के कई बड़े सितारें (Celebrities) इस मुकाबले के बाद टीम इंडिया को बधाई तो जरूर दे रहे हैं साथ ही अफगानिस्तान की भी जमकर तारीफ कर रहें हैं.

ऋषि कपूर (Rishi Kapoor), बोमन ईरानी (Boman Irani), आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) जैसे बॉलीवुड के कई सितारों ने ये मुकाबला देखने के बाद सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देने से खुद को रोक नहीं पाए. आप भी देखिए सितारों ने कैसे रियेक्ट किया.

भारत और अफगानिस्तान के बीच हुए इस मुकाबले की बात करें तो द रोज बाउल मैदान पर खेले गए आईसीसी विश्व कप-2019 के मैच में अफगानिस्तान ने गेंद से बेहतरीन प्रदर्शन कर भारत को 50 ओवरों में  महज 224 रनों पर रोक दिया, लेकिन उसके बल्लेबाज यह लक्ष्य हासिल नहीं कर पाए और 49.5 ओवरों में 213 रनों पर ढेर हो गए. लेकिन इस पूरे मैच के दौरान अफगानिस्तान ने सभी की सांसे रोके रखी. भारत के लिए मोहम्मज शमी ने हेट्रिक ली. वो भारत की तरफ से वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं.

 

Share Now

संबंधित खबरें

India U19 vs Afghanistan U19, 2nd Semi-Final Scorecard: हरारे में अफगानिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फाइनल में बनाई अपनी जगह, एरोन जॉर्ज ने जड़ा धमाकेदार शतक; यहां देखें IND बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड

India U19 vs Afghanistan U19, 2nd Semi-Final Scorecard: हरारे में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 311 रनों का टारगेट, फैसल शिनोजादा और उजैरुल्लाह नियाजई ने खेली शानदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India U19 vs Afghanistan U19, 2nd Semi-Final Live Score Update: हरारे में टीम इंडिया बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India U19 vs Afghanistan U19, 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: हरारे में अफगानिस्तान के कप्तान महबूब खान ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\