बॉलीवुड

RAW - Romeo Akbar Walter Trailer: सीक्रेट एजेंट बनकर पाकिस्तान पहुंचे जॉन अब्राहम, देश के लिए लगाई जान की बाजी

एक बार फिर जॉन अब्राहम अपने शानदार पॉवर पैक्ड अंदाज में लौट आए हैं. इस बार वो फिल्म 'रॉ- रोमियो वॉल्टर अकबर' में नजर आएंगे

RAW - Romeo Akbar Walter Trailer: सीक्रेट एजेंट बनकर पाकिस्तान पहुंचे जॉन अब्राहम, देश के लिए लगाई जान की बाजी
'रॉ- रोमियो वॉल्टर अकबर' ट्रेलर (Photo Credits: Youtube)

जॉन अब्राहम (John Abraham) की आगामी फिल्म 'रॉ- रोमियो अकबर वॉल्टर' (RAW - Romeo Akbar Walter) का शानदार ट्रेलर आज फिल्म के मेकर्स ने इंटरनेट पर रिलीज कर दिया है. इस फिल्म में जॉन के साथ जैकी श्रॉफ और मौनी रॉय (Mouni Roy) लीड रोल में नजर आएंगे. इस फिल्म में जॉन अपने देश की रक्षा की खातिर एक सीक्रेट मिशन पर निकलते हैं और पाकिस्तान (Pakistan) जा पहुंचते हैं. वहां वो हिंदुस्तानी जासूस बनकर काम करते हैं और अपने वतन के लिए जान की बाजी तक लगा देते हैं.

अपने इस फिल्म के ट्रेलर को ट्विटर पर शेयर करके जॉन ने लिखा, "धर्मो रक्षति रक्षितः उसका धर्म है अपने देश को हर बुराई और दुश्मन से बचाना. पेश है 'रोमियो अकबर वॉल्टर' का ट्रेलर. 5 अप्रैल को सिनेमाघरों में."

इस फिल्म का निर्देशन रॉबी ग्रेवाल (Robbie Grewal) ने किया है. 'परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण' और 'सत्यमेव जयते' जैसी हिट फिल्में देने वाले जॉन अब्राहाम एक बार फिर इस फिल्म में अपने एक्शनभरे अंदाज में नजर आ रहे हैं.

ये भी बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री मौनी रॉय की ये दूसरी बड़ी फिल्म मानी जा रही है. साथ ही वो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी नजर आएंगी.

जॉन अब्राहम की ये एक्शन पैक्ड थ्रिलर फिल्म आनेवाले 5 अप्रैल को सभी सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2019 01:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).