मनोरंजन

रवीना टंडन ने प्रियंका चोपड़ा संग शेयर की तस्वीर, एंगेजमेंट रिंग आई नजर

रवीना टंडन ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है. इस फोटो में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा को भी देखा जा सकता है. दोनों अभिनेत्रियां इस तस्वीर में काफी खूबसूरत लग रही हैं

रवीना टंडन ने प्रियंका चोपड़ा संग शेयर की तस्वीर, एंगेजमेंट रिंग आई नजर
प्रियंका चोपड़ा और रवीना टंडन (Photo Credits : Instagram)

रवीना टंडन ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है. इस फोटो में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा को भी देखा जा सकता है. दोनों अभिनेत्रियां इस तस्वीर में काफी खूबसूरत लग रही हैं. प्रियंका और रवीना पाउट करती हुई नजर आ रही हैं. इस तस्वीर की खास बात यह है कि इसमें प्रियंका चोपड़ा एक अंगूठी पहने हुए नजर आ रही हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि यह अंगूठी उनकी एंगेजमेंट रिंग है पर अभी तक इस बात को कन्फर्म नहीं किया गया है. दरअसल, हाल ही में यह खबर आई थी कि प्रियंका और निक जोनस की सगाई हो चुकी है. कहा जा रहा था कि प्रियंका के जन्मदिन पर निक ने उन्हें एक रिंग पहनाई थी.

रवीना ने इस तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा कि, " पीसी एंड आई गेटिंग आवर पाउट्स इन आर्डर." यह तस्वीर मनीष मल्होत्रा की पार्टी की है. इस पार्टी में बॉलीवुड के और भी कई सितारों ने शिरकत की थी.

Peecee and I getting our pouts in order ! 😂

A post shared by Raveena Tandon (@officialraveenatandon) on

आपको बता दें कि प्रियंका ने बीते दिनों सलमान खान की फिल्म 'भारत' को छोड़ने की वजह से काफी सुर्खियां बटोरी थी. कहा जा रहा था कि अपनी शादी की वजह से प्रियंका ने यह कदम उठाया था.

अगर वर्क फ्रंट की बाते करें तो प्रियंका ने अपनी अगली बॉलीवुड फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग शुरू कर दी है. इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम को भी देखा जाएगा. शोनाली बोस इस फिल्म का निर्देशन कर रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 15, 2018 11:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).