रश्मि देसाई ने बिग बॉस 13 में किया कॉन्फेशन, कहा- हां मैं 2016 में कंगाल और बेघर हो गई थी
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 13' में पारस छाबड़ा सीक्रेट रूम से बाहर आने के बाद एक-एक कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते हुए उनकी पोल खोलते हैं.
Bigg Boss 13 Updates: सलमान खान के टीवी शो 'बिग बॉस 13' के हालिया एपिसोड में हमने देखा था कि अरहान खान शेफाली से रश्मि देसाई को लेकर बात करते हैं. अरहान कहते हैं कि उन्होंने 2016 में रश्मि की बड़ी मदद की है. उस समय वो पूरी तरह से कंगाल हो चुकी थी और उनके पास रहने के लिए घर भी नहीं था. अरहान की सारी बातें सिद्धार्थ शुक्ला और पारस छाबड़ा सीक्रेट रूम में बैठकर मजे से सुनते हैं. ये भी पढ़ें: Bigg Boss 13 Episode 52 Updates | 11 Dec 2019: Sidharth Shukla – Paras Chhabra बने बिग बॉस
अब शो के पिछले एपिसोड में देखा गया कि पारस छाबड़ा सीक्रेट रूम से वापस घर में आते हैं और एक-एक कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते हैं. पारस उस दौरान अरहान को भी रश्मि को लेकर की गई उनकी टीका-टिप्पणी के लिए आड़े हाथ लेते हैं.
पारस रश्मि को सभी के सामने बताते हैं कि किस तरह से वो उन्हें लेकर बातें कर रहे थे. लेकिन मामला तब उल्टा पड़ जाता है जब रश्मि ही अरहान के सपोर्ट में बोल पड़ती हैं. पारस की सारी बातें सुनने के बाद रश्मि कहती हैं, "अब ये बात आई है तो मैं क्लियर कर देती हूं. हां 2016 में मैं कंगाल थी और मेरे पास रहने के लिए घर तक नहीं था. मैंने खुद को मैनेज किया और काम करने के वक्त मेरे भी कुछ ऐसे हालात आये थे जहां इसने (अरहान खान) ने मुझे हर तरीके से संभाला है."

इसपर पारस कहते हैं, "चलिए ठीक है, आप (अरहान) ने झूठ नहीं बोला लेकिन क्या ये बात नेशनल टेलीविजन पर बोलने लायक है ? इसपर अरहान कहते हैं, “इन्होंने (रश्मि) ने खुद ये बात बोली है."
पारस अरहान पर ये भी आरोप लगाते हैं वो लोगों से ये कहते घुमते हैं कि रश्मि को मेरे बिना काम भी नहीं मिलेगा जिसपर अरहान भड़क उठते हैं और कहते हैं कि उन्होंने ऐसा कभी नहीं कहा और ये बकवास है.
इसके बाद रश्मि कहती हैं कि अरहान ने मुझे संभाला है और कोई बता नहीं हम इस विषय पर बैठकर बात जरूर करेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2019 10:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

