Ranveer Weds Deepika: दुल्हन की तरह सजीं दीपिका, इंटरनेट पर वायरल हुईं तस्वीर

दीपिका पादुकोण कल यानी की 14 नवंबर को रणवीर सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को लेकर उनके परिवार वाले जितने उत्साहित हैं उतना ही उनके फैंस भी बेहद खुश हैं. रणवीर और दीपिका ने फिल्म इंडस्ट्री की चकाचौंध से दूर जाकर इटली के कोमो लेक के खूबसूरत लोकेशन पर शादी करने का फैसला किया है. रणवीर और दीपिका अपनी वेडिंग सेरेमनी को बेहद प्राइवेट रखना चाहते हैं और इसलिए उन्होंने इस समारोह में केवल 30 मेहमानों को आमंत्रित किया है.

दीपिका की वेडिंग सेरेमनी से पहले अब इंटरनेट पर उनकी एक फोटो देखने को मिली है जिसमें वो दुल्हन की तरह सजी धजी नजर आ रही हैं. फोटो में दीपिका ट्रेडिशनल अवतार में दिखाई दे रही हैं. वैसे तो ये दीपिका की कोई पुरानी तस्वीर मालूम हो रही है लेकिन इंटरनेट पर अब ये तेजी से वायरल हो रही है.

ये भी पढ़ें: DeepVeer Wedding: क्या अपनी शादी में भी इसी तरह ठुमके लगाएंगे रणवीर सिंह? देखें Video

वैसे हो भी क्यों ना? आखिर हर कोई बॉलीवुड की इस खूबसूरत एक्ट्रेस को शादी के जोड़े में देखने को बेताब है. दीपिका-रणवीर की वेडिंग फोटोज और वीडियोज को वायरल होने से रोकने के लिए हर मुमकिन कोशिश की गई है, इसलिए अब ऐसे में फैंस अपने इस चहेते बॉलीवुड कपल की शादी समारोह की एक झलक पाने को बेताब है.

आपको बता दें कि इटली के कोमो लेक स्थित 'Villa del Balbianello' में शादी रखी गई है. इसकी खूबूसरत लोकेशन की झलक पाने के लिए यहां क्लिक करें. रणवीर और दीपिका की शादी से जुड़ी पल-पल की खबरों के लिए बने रहे हमारे साथ.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड ने इटली को 24 से रौंदा, सैम करन और जेमी ओवरटन ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम ITA मैच का स्कोरकार्ड

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड ने इटली को दिया 203 रनों का लक्ष्य, विल जैक ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Live Score Update: कोलकाता में इंग्लैंड बनाम इटली के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\