रणवीर सिंह को परिवार वालों ने लगाई हल्दी, सामने आई खूबसूरत फोटोज
रणवीर सिंह इस महीने की 14 और 15 तारीखों को दीपिका पादुकोण के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी को लेकर उनके परिवारवालों ने रस्में अदा करना शुरू कर दिया है. एक तरफ जहां दीपिका पादुकोण अपने होमटाउन बैंगलोर में अपने परिवार के साथ मौजूद हैं वहीं रणवीर अपने फैमिली मेंबर्स के साथ शादी की तैयारियों में जुटे हुए हैं. हाल ही में दीपिका पादुकोण के घर नंदी पूजा की गई जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर देखने को मिली. अब इंटरनेट पर रणवीर के हल्दी सेरेमनी की फोटोज भी देखने को मिली है.
मीडिया में आई तस्वीरों में रणवीर अपने घर पर जमकर धमाल मचाते हुए नजर आ रहे हैं. देखा गया कि रणवीर के घर को बड़ी ही खूबसूरती से फूलों से सजाया गया है. इसी के साथ वो ट्रेडिशनल ड्रेस पहने हुए अपने घर की बालकनी में एन्जॉय कर रहे हैं और साथ ही डांस भी कर रहे हैं.
आपको बता दें कि दीपिका की नंदी पूजा की तस्वीरों को उनकी हेयर स्टाइलिश शालीन नथनी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. अब रणवीर और दीपिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी की ये फोटोज सोशल मीडिया पर हर तरफ वायरल हो रही हैं.
गौरतलब है कि रणवीर और दीपिका ने ट्विटर पर घोषणा करते हुए बताया था कि वो 14 और 15 नवंबर को शादी करने जा रहे हैं. हालांकि उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया कि उनकी शादी कहा आयोजित की जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2018 10:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

