दीपिका पादुकोण से शादी के बाद उन्हीं के घर में रहेंगे रणवीर सिंह, सामने आई बड़ी वजह

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने ट्विटर के जरिए ऑफिशियल घोषणा करते हुए इस बात की जानकारी दी कि वो 14 और 15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (Photo Credits : Facebook)

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण आनेवाली 14 और 15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. ऐसे में उनकी शादी को लेकर परिवार वालों ने रस्में अदा करना भी शुरू कर दिया है. सुनने में आया है कि दीपिका पादुकोण से शादी के बाद रणवीर सिंह मुंबई में दीपिका के घर पर ही रहेंगे. शादी के बाद रणवीर और दीपिका अपनी जिंदगी की नई करने के लिए हर जरूरी तैयारियां कर रहे हैं. ऐसे में ये मुंबई में अपने लिए एक आलीशान बंगला की खोज भी कर रहे हैं.

लेकिन अब तक उन्हें इस काम में सफलता नहीं मिल पाई है. रणवीर सिंह अब तक अपनी लिए बंगला फाइनल नहीं कर पाए हैं. फिल्मफेयर की खबर के अनुसार, इसलिए अब रणवीर जब तक एक अलग घर नहीं ढूंढ लेते तब तक वो शादी के बाद दीपिका के साथ ही रहेंगे.

आपको बता दें कि दीपिका का मुंबई के प्रभादेवी इलाके स्थित एक शानदार फ्लैट भी है जिसे वो अपनी शादी के बाद रहने के लिए इस्तेमाल करने वाले हैं. आपको बता दें कि हाल ही में रणवीर सिंह के घर हल्दी की रस्म पूरी की गई जहां वो जमकर नाचते गाते हुए नजर आए.

वहीं दूसरी ओर दीपिका पादुकोण के घर से भी नंदी पूजा की फोटोज सोशल मीडिया पर देखने को मिली थी.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड