PHOTOS: रणवीर सिंह रंगों से कुछ इस तरह खेल रहे हैं, वीकेंड आने की खुशी में शेयर की ये खास तस्वीरें
वीकेंड आने की खुशी हर किसी को होती है. हर व्यक्ति फ्राइडे नाइट का इंतजार करता है. इसी तरह रणवीर सिंह भी वीकेंड के आने से खुश है. अपनी खुशी को जाहिर करने के लिए उन्होंने इन तस्वीरों को पोस्ट किया है.
रणवीर सिंह का बिंदास अंदाज सबको खूब पसंद आता है. किसी भी इवेंट में उनकी एनर्जी देखने लायक होती है. वह फैन्स को जमकर एंटरटेन करते हैं. इसके अलावा रणवीर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं. वह हमेशा नए अंदाज में अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं. शुक्रवार को भी उन्होंने कुछ फोटोज अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की. इन तस्वीरों में रणवीर के चेहरे पर रंग लगा हुआ देखा जा सकता है. ऐसा लग रहा है कि ये तस्वीरें होली के समय की है. रणवीर ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा कि, "वो फ्राइडे वाली खुशी."
वीकेंड आने की खुशी हर किसी को होती है. हर व्यक्ति फ्राइडे नाइट का इंतजार करता है. इसी तरह रणवीर सिंह भी वीकेंड के आने से खुश है. अपनी खुशी को जाहिर करने के लिए उन्होंने इन तस्वीरों को पोस्ट किया है.
वैसे वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर जल्द ही फिल्म 'सिंबा' में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान भी मुख्य भूमिका में है. रोहित शेट्टी इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं. 'सिम्बा' के अलावा रणवीर को फिल्म 'गली बॉय' में भी देखा जाएगा. इस फिल्म में उनके अपोजिट आलिया भट्ट नजर आएंगी. इस फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है.
वहीं दूसरी तरफ रणवीर दीपिका के साथ अपनी शादी की वजह से भी सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं. कहा जा रहा है कि जल्द ही ये दोनों शादी कर सकते हैं और इन दोनों की शादी इटली में होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2018 06:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

