बॉलीवुड

रणवीर सिंह-सारा अली खान की फिल्म 'सिम्बा' ने पहले दिन बटोरे इतने करोड़, ऑनलाइन भी देख सकेंगे ये फिल्म

रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म 'सिम्बा' 28 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई

रणवीर सिंह-सारा अली खान की फिल्म 'सिम्बा' ने पहले दिन बटोरे इतने करोड़, ऑनलाइन भी देख सकेंगे ये फिल्म
(Photo Credits: Youtube)

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सिम्बा' (Simmba) ने अपनी रिलीज के पहले दिन बढ़िया कमाई दर्ज की है. इस फिल्म ने डे 1 पर 20.72 करोड़ रूपए बटोरे हैं. फिल्म की कमाई को मद्देनजर रखते हुए ये बात साफ समझ आती है कि दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. फिल्म की रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर इसे देखने के लिए दर्शकों की तरफ से बढ़िया रिस्पोंस मिला है.

फिल्म के कलेक्शन को ट्विटर पर शेयर करते हुए तरन आदर्श ने बताया कि रणवीर इस फिल्म ने उनकी अन्य फिल्मों के मुकाबले पहले दिन पर सबसे ज्यादा कमाई दर्ज की है. आपको बता दें कि इस फिल्म के लिए रणवीर और सारा ने काफी प्रचार भी किया. रियलिटी शोज से लेकर आउटडोर लोकेशन्स तक, हर तरह से फिल्म को प्रमोट किया गया जिसका परिणाम अब इसके मेकर्स को मिलता दिखाई दे रहा है.

TamilRockers पर लीक हुई रणवीर सिंह-सारा अली खान स्टारर ‘सिम्बा’, फ्री डाउनलोड के जरिए दिया पायरेसी को बढ़ावा

आपको बता दें कि फिल्म की रिलीज के बाद अब जानकारी आई है कि दर्शक इस फिल्म को ऑनलाइन भी देख सकेंगे. जी 5 (Zee 5) जल्द ही इस फिल्म को ऑनलाइन देखने के लिए मुहैया कराएगा. ऐसे में जो फैंस इसे सिनेमाघर में नहीं देख पाएंगे वो इसे ऑनलाइन भी देख सकेंगे.

ये भी बताना चाहेंगे कि फिल्म की रिलीज के साथ ही इंटरनेट पर इसके लीक हो जाने की खबर सामने आई है. फिल्म के लीक हो जाने के चलते इसकी कमाई पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2018 03:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).