बॉलीवुड

Ranveer Weds Deepika Photos: दीपिका- रणवीर की शानदार वेडिंग की पहली फोटो

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की वेडिंग फोटोज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Ranveer Weds Deepika Photos: दीपिका- रणवीर की शानदार वेडिंग की पहली फोटो
रणवीर और दीपिका (Photo Credits: Instagram)

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपने रिश्ते को मुकम्मल करते हुए 14 नवंबर को इटली के कोमो लेक स्थित खूबसूरत लोकेशन पर शादी कर ली. शादी कोंकणी परम्परा से हुई जिसके बाद आज 15 तारीख को सिंधी वेडिंग स्टाइल में इन्होंने दोबारा शादी की. लेकिन अब सोचने वाली बात ये है कि रणवीर और दीपिका ने अब तक अपनी वेडिंग फोटोज को शेयर नहीं किया था. मीडिया के साथ ही दुनियाभर में उनके लाखों फैंस उनकी शादी की तस्वीरों को देखने की प्रतीक्षा कर रहे हैं.

आखिर आज इन्होंने अपनी वेडिंग फोटोज को इंटरनेट पर शेयर कर दिया. फोटोज वाकई इतने खूबसूरत हैं कि इसके बारे में जितना कहा जाए कम ही होगा. दुल्हन के रूप में दीपिका और दूल्हा बने रणवीर बेहद रॉयल और खूबसूरत लग रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

❤️

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

आपको बता दें कि इटली में हुई इस ग्रैंड वेडिंग में सिर्फ 30 मेहमान शामिल थे. बीते दिनों बुधवार की शाम को इंटरनेट पर कुछ फोटोज देखने को मिली जिसमें रणवीर और दीपिका के फैमिली मेंबर्स शानदार अंदाज में सजे धजे वेडिंग एन्जॉय करने के लिए तैयार नजर आए थे.

फैंस के लिए खुशी की बात ये है कि रणवीर और दीपिका ने खुद अपनी शादी की घोषणा करते हुए अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया एकाउंट्स के जरिए पोस्ट किया था. अब आखिरकार ये दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2018 08:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).