बॉलीवुड

मलाइका अरोड़ा और उनके बेटे की इस फोटो पर कमेंट करके फंसी रंगोली चंदेल, लोगों ने कहा- गंदी सोच

मलाइका अरोड़ा ने कुछ ही दिन पहले अपने बेटे के साथ अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी. इस फोटो में ये दोनों घर में कैंडिड स्टाइल में नजर आए थे. उनकी इस फोटो को शेयर करते हुए रंगोली ने उनका जमकर मजाक उड़ाया जिसे लेकर लोग अब भड़क उठे हैं.

मलाइका अरोड़ा और उनके बेटे की इस फोटो पर कमेंट करके फंसी रंगोली चंदेल, लोगों ने कहा- गंदी सोच
रंगोली चंदेल और मलाइका अरोड़ा (Photo Credits: Twitter/ Instagram)

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की बहन रंगोली चंदेल (Rangoli Chandel) एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपने कमेंट के चलते सुर्खियों में आ गई हैं. इस बार उन्होंने बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) पर निशाना साधा है. कुछ ही दिनों पहले मलाइका ने इंटरनेट पर अपने बेटे अरहान खान (Arhaan Khan) के साथ एक फोटो शेयर की थी. इस फोटो में ये दोनों घर में कैंडिड स्टाइल में नजर आए थे. अब फोटो को शेयर करते हुए रंगोली ने कुछ ऐसा कह दिया जिसे सुनकर लोग उनसे खफा हो गए हैं. ये भी पढ़ें: मीडिया पर बौखलाई रंगोली चंदेल ने ट्विटर पर कहे अपशब्द, लिखा- कंगना रनौत माफी नहीं मांगेंगी

मलाइका की उस फोटो को शेयर करते हुए रंगोली ने ट्विटर पर लिखा, "ये है मॉडर्न भारतीय मां, बहुत अच्छे." उनका ये ट्वीट पढ़कर लोगों ने ट्विटर पर उनकी जमकर क्लास लगाईं और उन्हें खरी-खोटी सुनाई.

लोगों ने किया ये ट्वीट:

इसके बाद रंगोली ने दूसरा ट्वीट करते हुए लिखा, "मलाइका के बारे में लोग मतलबी बातें लिख रहे हैं मैंने तो उन्हें मॉडर्न डे की मॉम कहा था लेकिन लोग उनके बारे में गंदी बाते लिख रहे हैं. मैं सोच रही हूं कि इस फोटो से क्या समझ आता है...कृपया करके आप सभी ज्यादा सोचने से बचें ये ठीक नहीं है."

उनके इस ट्वीट को पढ़ने लोगों ने कहा कि रंगोली बड़ी ही चतुराई के साथ बचना चाहती हैं लेकिन ये सब करके वो कंगना का नाम खराब कर रही हैं और उनकी बहन होने के अलावा उनकी अपनी कोई व्यक्तिगत पहचान नहीं है.

पढ़ें लोगों के ये ट्वीट्स:

ये भी पढ़ें: ऋतिक रोशन के परिवार ने सुनैना को किया था बेहोश? कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने किया खुलासा . आपको बता दें कि कुछ ही समय पहला कंगना और मीडिया के बीच हुए विवाद को लेकर रंगोली ने ट्विटर पर मोर्चा खोलते हुए मीडियाकर्मियों को लेकर कई ट्वीट किए थे. इसे लेकर वो काफी विवादों में थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 06, 2019 07:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).