शादी की खबरों का खंडन करने के बाद सिंदूर और मंगलसूत्र पहने दिखाई दी राखी सावंत, कह रही है- मुझे पसंद है गंदी बात
हाल ही में राखी सावंत के शादी की खबर तेजी से चर्चा में आई थी लेकिन एक्ट्रेस ने इससे इंकार कर दिया था. लेकिन अब राखी सिंदूर और मंगलसूत्र पहने दिखाई दी.
कुछ दिन पहले ही राखी सावंत (Rakhi Sawant) के चुपके से शादी करने की खबर काफी जोरो में थी. लेकिन तब बोल्ड राखी ने पूरे बोल्ड अंदाज में शादी की खबरों का खंडन करते हुए इसे महज अफवाह बताया था. राखी ने बताया कि उन्होंने होटल में एक एड (Ad) की शूटिंग कर रही थी ना की शादी. जिसके बाद राखी ने दुल्हन (Bride) के गेटअप की कई तस्वीरें भी शेयर की. जिसके बाद अब राखी सावंत अपने सोशल मीडिया (Social Media) अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया हैं. इस वीडियो में राखी अपने फैंस से गंदी बात (Gandii Baat) सीरीज को देखने की अपील कर रही हैं.
लेकिन इस वीडियो के दौरान राखी के माथे पर सिंदूर और गले मंगलसूत्र दिखाई दे रहा है. राखी के इस लुक देखने के बाद हर कोई हैरान है और उनसे यही सवाल कर रहा है कि आखिरी उन्होंने शादी कब कर ली. यह भी पढ़े: क्या बीते रविवार को राखी सावंत ने एक NRI संग चुपके से कर ली है शादी?
वैसे स्पॉटबॉय.कॉम ने खुलासा करते हुए बताया था कि राखी ने 28 जुलाई एक NRI से चुपके से शादी (Marriage) कर ली है. इनकी शादी दोपहर को मुंबई के 5 स्टार होटल J W मैरियट में हुई. ये बहुत ही प्राइवेट फंक्शन था और इसमें बस परिवार और 4-5 लोग ही मौजूद थे. राखी सावंत अपनी शादी की बात सभी के सामने नहीं आने देना चाहती थी. इसलिए उन्होंने चुपके से शादी रचा ली. हालांकि ये NRI लड़का कौन है? उसकी डिटेल अभी सामने नहीं आ पाई है.
अब ऐसे में देखना होगा कि राखी अपने इस वीडियो को लेकर भी कोई सफाई देती हैं?
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2019 02:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

