पहले ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहन थिरकी राखी सावंत, अब रोते हुए वीडियो बनाकर बोली- पति नहीं समझ रहे
राखी सावंत का नया वीडियो सॉन्ग छप्पन छुरी रिलीज हुआ है इस गाने के लॉन्च इवेंट पर राखी सावंत ने बेज कलर के शिमरी ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहन रखी थी. जैसे ही राखी का ये वीडियो सामने आया लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. लेकिन अब राखी ने एक वीडियो बनाया जिसमें वो खूब रो रही है.
अपने बयानों से चर्चा में रहने वाली राखी सावंत (Rakhi Sawant) के दिन रोते हुए गुजर रहे हैं. क्योंकि खुद राखी सावंत ने एक वीडियो बनाकर अपना हाल बयान किया है. राखी के मुताबिक उन्हें ऐसा लग रहा है कि उनकी दुनिया खत्म हो चुकी है. दरअसल राखी सावंत का नया वीडियो सॉन्ग छप्पन छुरी (Chhappan Chhuri) रिलीज हुआ है इस गाने के लॉन्च इवेंट पर राखी सावंत ने बेज कलर के शिमरी ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहन रखी थी. इस दौरान राखी ने मीडिया के कैमरों के सामने जमकर डांस किया. राखी का ये वीडियो खूब वायरल हुआ.
जैसे ही राखी का ये वीडियो सामने आया लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. लेकिन अब राखी ने एक वीडियो बनाया जिसमें वो खूब रो रही है. राखी रोते हुए कह रही हैं कि उन्हें नहीं पता था कि उनकी ड्रेस इनती ज्यादा रिविलिंग होगी. सारी लाइट्स उनकी तरफ होगी और उनकी बॉडी दिख जाएगी. इस बात से राखी भी काफी निराश है.
इसके साथ ही राखी ने कहा कि लोग उनके बारे में तरह तरह की बातें कर रहें हैं. इन बातों से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता. लेकिन उन्हें इस बात की तकलीफ है कि उनके पति उन्हें नहीं समझ रहे हैं. जिससे ऐसा लग रहा है कि उनकी दुनिया ही खत्म हो चुकी हैं.
आपको बता दे कि कुछ समय पहले ही राखी ने चुपके से मुंबई के एक 5 स्टार होटल के कमरे में शादी रचाई थी. हालंकि पहले राखी ने शादी की बात से इनकार किया था. लेकिन बाद में उन्होंने कबूला और बताया कि उन्होंने अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प की कंपनी में काम करने वाले अपने एक फैन से शादी रचाई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2019 12:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

