मनोरंजन

कुंभ पहुंची ड्रामा क्वीन राखी सावंत, कहा- पाप धोने आई हूं

ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) हाल ही में कुंभ (Kumbh) का नजारा देखने के लिए प्रयागराज (Prayagraj) पहुंची थी. उनके साथ अभ‍िनेता सुदेश बेरी (Sudesh Berry) को भी देखा गया.

कुंभ पहुंची ड्रामा क्वीन राखी सावंत, कहा- पाप धोने आई हूं
राखी सावंत और सुदेश बेरी (Photo Credits: Instagram)

ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) हाल ही में कुंभ (Kumbh) का नजारा देखने के लिए प्रयागराज (Prayagraj) पहुंची थी. उनके साथ अभ‍िनेता सुदेश बेरी (Sudesh Berry)  को भी देखा गया. राखी ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की है. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कुंभ मेले में शामिल होने के लिए राखी बिल्कुल सज-धज कर गई थी. उन्होंने मांग में सिंदूर भी लगा रखा था. मीडिया से बात करते हुए राखी ने कहा कि, " शादीशुदा न होने के बावजूद भी मैं कुंभ में सोलह श्रृंगार करके और सिंदूर लगाकर आई हूं. मुझे ऐसे श्रृंगार करके पूजा-पाठ करना अच्छा लगता है."

राखी ने आगे कहा कि उन्हें कुंभ का नजारा बहुत अच्छा लगा. उन्होंने कहा कि, "गंगा में स्नान करके मेरे सारे पाप धुल गए. कुंभ का नजारा देखकर मैं हैरान रह गई. प्रयागराज में बहुत ही शानदार व्यवस्था की गई है. पायलट बाबा ने हमें कुंभ में आने का न्योता दिया था इसलिए हमने प्रयागराज आने का फैसला किया."

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511) on

यह भी पढ़ें:-  दीपक कलाल की हुई जबरदस्त पिटाई, राखी सावंत बोली- उन्हें स्टमक कैंसर है

आपको बता दें कि हाल ही में राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. राखी सावंत ने अपने चेहरे पर काले रंग का फेस पैक लगा रखा था. वीडियो में वह कहती हुई नजर आई थी कि, "अगर आप किसी परेशानी में है या फिर आपको कोई तनाव है तो गोबर का पैक लगाकर सभी प्रॉब्लम्स दूर कर सकते हैं."

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 06, 2019 05:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).