मनोरंजन

रजनीकांत की फिल्म 'दरबार' के सेट पर छात्रों ने किया पथराव, इस बात से थे नाराज!

रजनीकांत अपनी इस फिल्म के लिए मुंबई में शूट कर रहे थे. शूटिंग के दौरान छात्र इस बात को लेकर भड़क गए और पथराव करने लगे

रजनीकांत की फिल्म 'दरबार' के सेट पर छात्रों ने किया पथराव, इस बात से थे नाराज!
रजनीकांत (Photo Credits: Instagram)

रजनीकांत (Rajinikanth) और नयनथारा (Nayanthara) स्टारर फिल्म 'दरबार' (Darbar) के लिए मुंबई (Mumbai) में शूटिंग की जा रही है. इस फिल्म को लेकर इसके निर्देशक एआर मुरुगाडोस (AR Murugadoss) बीते दिनों रजनीकांत (Rajinikanth) के साथ मुंबई के एक कॉलेज में शूटिंग कर रहे थे. लेकिन अब फिल्म सेट पर एक विवाद के चलते इसकी शूटिंग को रोक दिया गया है. फिल्म के सेट पर इसके क्रू मेंबर्स द्वारा कड़ी सुरक्षा को लेकर छात्र नाराज थे.

फिल्म के क्रू मेंबर्स ने शूटिंग के दौरान किसी भी रूप से फोटोज क्लिक करने और वीडियो बनाने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा रखी थी. इसी के साथ शूटिंग एरिया को भी पूरी तरह से बैरिकेड किया गया था. इस बात को लेकर छात्र नाराज थे और उन्होंने गुस्से में आकर कॉलेज की छत से फिल्म के क्रू मेंबर्स पर पथराव (stone pelting) करना शुरू कर दिया.

मुंबई में शूटिंग सेट पर दिखे रजनीकांत (Photo Credits: Instagram)

इस बात को लेकर एआर मुरुगाडोस ने कॉलेज मैनेजमेंट से शिकायत भी की है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक,  घटना के बाद अब एआर मुरुगाडोस शूटिंग लोकेशन भी बदलने का सोच रहे हैं.

इस फिल्म से एआर मुरुगाडोस पहली बार रजनीकांत के साथ काम करने जा रहे हैं. फिल्म में रजनीकांत एक पुलिस वाले की भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म के लिए उन्होंने 22 अप्रैल से मुंबई में शूटिंग शुरू की तो वहीं इसके अगले दिन से नयनथारा ने भी उन्हें जॉइन किया.

इस कॉप ड्रामा फिल्म को 2020 में रिलीज के लिए सेट किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2019 11:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).