Rajiv Nigam Son Passes Away: कॉमेडियन राजीव निगम के बेटे का हुआ निधन, लिखा- केक काटने से पहले चला गया
राजीव के बेटे की तबीयत काफी समय से खराब चल रही थी. 2 साल पहले भी बीमारी के चलते उसे अस्पताल में एडमिट करना पड़ा था. पिछले कुछ महीनों से तबीयत ठीक नहीं चल रही थी.
मशहूर कॉमेडियन राजीव निगम (Rajiv Nigam) अपने अभिनय से सभी को खूब गुदगुदाते रहें हैं. उनकी गजब की टाइमिंग सबको लोटपोट कर देती हैं. लेकिन अब राजीव निगम पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. क्योंकि उनके छोटे बेटे देवराज का निधन हो गया है. इस बात की जानकारी खुद कॉमेडियन ने अपने सोशल मीडिया पेज के जरिये दी है. राजीव ने बताया कि उनके जन्मदिन पर ही बेटे ने दिया को अलविदा कह दिया. जाहिर है इस खबर के बाद परिवार पर ग़मों का पहाड़ टूट पड़ा है. दरअसल राजीव के बेटे की तबीयत काफी समय से खराब चल रही थी. 2 साल पहले भी बीमारी के चलते उसे अस्पताल में एडमिट करना पड़ा था. पिछले कुछ महीनों से तबीयत ठीक नहीं चल रही थी. जिसके चलते उन्होंने परिवार पर ज्यादा ध्यान शुरू कर दिया था
लेकिन 8 नवंबर को अब राजीव निगम के बेटे का निधन हो गया. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इस बात की जानकारी सभी को दी. राजीव ने लिखा कि ये कैसा सरप्राइज मिला? मेरा बेटा देवराज आज मुझे छोड़कर चला गया. बिना बर्थडे केक काटे. पगले ऐसा गिफ्ट कोई देता है.
What a surprise birthday gift... mera beta devraj aaj mujhe chod ke chala gaya.. bina birthday cake kaate... pagle aisa gift koi deta hai....Posted by Rajeev Nigam on Sunday, November 8, 2020
राजीव के बेटे ने अंधेरी के लोखंडवाला स्थित अपने घर में आखिरी सांस ली. जबकि कुछ समय पहले राजीव के पिता का भी निधन हो गया था और अब उनका बेटा दुनिया छोड़ चला गया. इस मुश्किल वक़्त में भगवान उनके परिवार को हिम्मत दे.