अनुष्का के बाद मीम्स का नया टारगेट बनी राधिका आप्टे, नेटफ्लिक्स को लेकर उड़ा मजाक
राधिका आप्टे को लेकर सोशल मीडिया पर ये मीम्स छाए हुए हैं
फिल्म ‘सुई धागा’ के ट्रेलर में अनुष्का शर्मा के एक्सप्रेशंस को लेकर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया. सोशल मीडिया पर हर पल उन्हें लेकर एक से बढ़कर एक मीम्स देखने को मिले. अभी अनुष्का को इन मीम्स से थोड़ी राहत मिलनी ही थी कि एक्ट्रेस राधिका आप्टे अब इनके निशाने पर आ गई हैं. बात ये है कि राधिका इन दिनों फिल्मों से ज्यादा वेब सीरीज को लेकर छाई हुई हैं. उन्होंने नेटफ्लिक्स के कई सारे वेब सीरीज में काम किया. हाल ही में सबसे चर्चित वेब सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ में वो रॉ एजेंट की भूमिका निभाती हुईं नजर आईं.
ऐसे में सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि राधिका नेटफ्लिक्स की पसंदीदा एक्ट्रेस बन गई हैं. इसी के चलते उन्हें नेटफ्लिक्स के करीब-करीब सभी वेब सीरीज के लिए साइन किया जा रहा है. बॉलीवुड की अन्य अभिनेत्रियों को यहां मौका नहीं दिया जा रहा है जितना कि राधिका को प्रिफर किया जा रहा है. इसी बात को लेकर सोशल मीडिया पर राधिका और नेटफ्लिक्स के मीम्स बनाकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है.
इंटरनेट पर छाए इन मजेदार मीम्स पर डालें एक नजर.
इन मीम्स में कहा जा रहा है कि नेटफ्लिक्स ओपन करते ही हर जगह यहां राधिका ही नजर आती हैं.
अब ‘सेक्रेड गेम्स’ के बाद राधिका नेटफ्लिक्स के हॉरर वेब सीरीज ‘घोल’ में नजर आएंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2018 03:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

