बॉलीवुड

राधिका आप्टे ने एक बार फिर अपनी हॉटनेस से मचाया तहलका, Viral हुई फोटो

राधिका आप्टे अक्सर अपनी हॉटनेस और बोल्ड अदाओं को लेकर चर्चा में रही हैं और एक बार फिर उनकी एक फोटो वायरल होती नजर आ रही है

राधिका आप्टे ने एक बार फिर अपनी हॉटनेस से मचाया तहलका, Viral हुई फोटो
राधिका आप्टे (Photo Credits: Instagram)

राधिका आप्टे बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में हैं जो अपनी एक्टिंग के साथ ही अपनी हॉट पर्सनालिटी के चलते भी सुर्खियों में रहती हैं. इंटरनेट पर भी उनके चाहनेवालों की कोई कमी नहीं है. अब राधिका एक बार फिर अपनी बोल्ड पर्सनालिटी को लेकर मीडिया में छाई हुई हैं. दरअसल, राधिका ने हाल ही में मैक्सिम मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया है जिसकी फोटो इंटरनेट और देखने को मिली है.

इस फोटो को राधिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें वो मैगजीन के कवर पेज पर पोज करती हुई नजर आ रही है. ब्लैक ड्रेस में राधिका अपने हॉट पोज में नजर आईं. इस फोटो को इंस्टाग्राम पर ढेर सारे लाइक्स और कमेंट्स मिले हैं.

बता दें कि इन दिनों फिल्मों से ज्यादा राधिका वेब सीरीज में अपने काम को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में वो नेटफ्लिक्स की सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' में नजर आईं थी. इसके बाद वो वेब सीरीज 'घौल' में भी दिखीं. आयुष्मान खुराना के साथ उनकी फिल्म 'अंधाधुन' में भी उनके काम को सराहा गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 12, 2018 07:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).