मनोरंजन

पंजाबी गायक Diljaan की सड़क हादसे में हुई मौत, तड़के सुबह हुआ हादसा

सिंगर अमृतसर से करतारपुर अपने घर जा रहे थे. उसी दौरान जड़ियाला गुरु के पास सुबह के करीब 3.45 बजे हादसा हुआ.

पंजाबी गायक Diljaan की सड़क हादसे में हुई मौत, तड़के सुबह हुआ हादसा
नहीं रहे सिंगर दिलजान (Image Credit: Twitter)

मशहूर पंजाबी गायक दिलजान की सड़क हादसे में मौत हो गई है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक  मंगलवार तडके सुबह दिलजान की कार डिवाइडर से टकराने के चलते दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिसमें सिंगर की मौत हो गई. सिंगर अमृतसर से करतारपुर अपने घर जा रहे थे. उसी दौरान जड़ियाला गुरु के पास सुबह के करीब 3.45 बजे हादसा हुआ. TV9 की खबर के मुताबिक सिंगर की कार तेज रफ़्तार में थी. पुल पर पहुंचते ही कार डिवाइडर से टकरा गई. हादसे के बाद सिंगर को अस्पताल में ले जाया गया. जहां पहुंचने से पहले ही सिंगर की मौत हो गई.

जिसमें सिंगर की मौत हो गई. इस घटना के चलते उनके तमाम फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ पड़ी है. उनके निधन के बाद सोशल मीडिया पर फैंस तरह तरह से उन्हें याद करते दिखाई दे रहे हैं

दरअसल सिंगर का 2 अप्रैल को नया गाना रिलीज होने वाला था. इसी सिलसिले में वो अमृतसर गए थे. जहां से लौटते वक़्त ये हादसा हुआ. जिस समय ये हादसा हुआ कार में दिलजान अकेले ही थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2021 10:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).