पुलवामा आतंकी हमला: अजय देवगन ने की बड़ी घोषणा, पाकिस्तान में नहीं रिलीज करेंगे 'टोटल धमाल'
अभिनेता-निर्माता अजय देवगन ने सोमवार को अपनी आगामी फिल्म 'टोटल धमाल' को पाकिस्तान में रिलीज नहीं करने की घोषणा की
अभिनेता-निर्माता अजय देवगन ने सोमवार को अपनी आगामी फिल्म 'टोटल धमाल' (Total Dhamaal) को पाकिस्तान में रिलीज नहीं करने की घोषणा की. यह फैसला पुलवामा हमले (Pulwama Terror Attack) को देखते हुए लिया गया है जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ- CRPF) के 49 जवान शहीद हो गए थे.
अजय ने ट्वीट कर कहा, "मौजूदा स्थिति को देखते हुए 'टोटल धमाल' की टीम ने फिल्म को पाकिस्तान में रिलीज नहीं करने का फैसला किया है."
In light of the current situation the team of Total Dhamaal has decided to not release the film in Pakistan.
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) February 18, 2019
अभिनेता रितेश देशमुख ने भी ट्वीट कर कहा कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए फिल्म को पाकिस्तान में रिलीज नहीं करने का फैसला किया गया है.
In light of the current situation the team of Total Dhamaal has decided to not release the film in Pakistan.
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) February 18, 2019
पुलवामा हमले का भी 2016 में उड़ी में हुए हमले की तरह दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों पर असर पड़ा है.
भारत में फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) ने रविवार को कहा कि फिल्म निमार्ताओं को नृशंस हमले के बाद पाकिस्तान में अपनी फिल्में रिलीज करने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
'टोटल धमाल' में माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर, बोमन ईरानी भी नजर आएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2019 01:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

