मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा के मंगेतर निक जोनस के पिता पर है इतने करोड़ का कर्ज

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के होने वाले ससुर और अमेरिकी गायक निक जोन्स के पिता पॉल जोन्स की रियल एस्टेट कंपनी पर 10 लाख डॉलर से ज्यादा का कर्ज है

प्रियंका चोपड़ा के मंगेतर निक जोनस के पिता पर है इतने करोड़ का कर्ज
निक जोनस के परिवार के साथ प्रियंका चोपड़ा (Photo Credits : File Photo)

लॉस एंजलिस : बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के होने वाले ससुर और अमेरिकी गायक निक जोनस के पिता पॉल जोनस की रियल एस्टेट कंपनी पर 10 लाख डॉलर से ज्यादा का कर्ज है. इसमें उनकी कंपनी द्वारा एक कानूनी मामला हारने के 2.68 लाख डॉलर भी शामिल हैं. समाचार वेबसाइट टीएमजेड के अनुसार, इससे पहले 'जोनस ब्रदर्स', जिसमें निक भी हिस्सेदार हैं, ने 2013 में बैंड के खत्म होने से पहले दुनियाभर में लाखों गीत बेचे थे और तीनों लोगों ने अपने-अपने क्षेत्र में काम करना जारी रखा.

निक के पास पर कथित रूप से 2.5 करोड़ डॉलर की संपत्ति है. उन्होंने ज्यादातर कमाई सोलो कलाकार के तौर पर की है, लेकिन वे अपना करियर अभिनय के क्षेत्र में भी शुरू कर रहे हैं और हाल ही में 'जुमानजी' की रीमेक में दिखे थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 02, 2018 09:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).