मनोरंजन

कैंसर की अफवाहों के बीच सामने आई ऋषि कपूर की यह तस्वीर, अब दिखने लगे हैं ऐसे

कुछ दिन पहले ऐसी खबरें सामने आई थी कि बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर कैंसर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं. हालांकि, इसके तुरंत बाद उनके भाई रणधीर कपूर ने इन सभी अफवाहों को खारिज कर दिया था.

कैंसर की अफवाहों के बीच सामने आई ऋषि कपूर की यह तस्वीर, अब दिखने लगे हैं ऐसे
प्रियंका चोपड़ा, ऋषि कपूर और नीतू कपूर (Photo Credits : Instagram)

कुछ दिन पहले ऐसी खबरें सामने आई थी कि बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर कैंसर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं. हालांकि, इसके तुरंत बाद उनके भाई रणधीर कपूर ने इन सभी अफवाहों को खारिज कर दिया था. ऋषि कपूर ने अमेरिका जाते वक्त खुद एक ट्वीट कर बताया था कि वह किसी मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए वहां जा रहे हैं. उन्होंने फैन्स से गुजारिश की थी कि वह बिल्कुल भी चिंता न करें. अब ऋषि कपूर की एक तस्वीर सामने आई है. इस फोटो में ऋषि के साथ प्रियंका चोपड़ा और नीतू कपूर को भी देखा जा सकता है. प्रियंका चोपड़ा ने खुद इस तस्वीर को इन्स्टाग्राम पर शेयर किया है.

प्रियंका ने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि, "आप दोनों से मिलकर बहुत अच्छा लगा. हमेशा की तरह मुझे बहुत हंसी आई."

 

View this post on Instagram

 

Was so good seeing you both @neetu54 #RishiKapoor laughter and smiles as always!! ❤️🙏🏽

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

ऋषि कपूर ने सोनाली बेंद्रे से भी मुलाकात की.

 

View this post on Instagram

 

#sonalibendre meet #rishikapoor in #newYork get week soon RisHi Kapoor ji #neetukapoor #neetusingh

A post shared by Entertainment Tube -ET! (@entertainmenttube) on

बता दें कि सोमवार को भी ऋषि कपूर का एक वीडियो समाने आया था. उन्होंने खुद वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया था. वीडियो में वह अनुपम खेर के साथ टहलते हुए नजर आ रहे थे.

फिल्मों की बात करें तो ऋषि कपूर इस साल '102 नॉट आउट' और 'मुल्क' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं. फिल्म 'मुल्क' में वह मुख्य भूमिका में थे और दर्शकों ने उनके किरदार को बेहद पसंद किया था. यह फिल्म अगस्त के महीने में रिलीज हुई थी. '102 नॉट आउट' में उनके साथ अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिका में नजर आए थे. यह फिल्म मई में रिलीज हुई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2018 09:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).