इंगेजमेंट रिंग की खबरों पर प्रियंका ने ली चुटकी, खुद शेयर की यह अनोखी तस्वीर
प्रियंका ने खुद एक रिंग की तस्वीर शेयर की है. वैसे यह कोई आम रिंग नहीं है, इसके जैसी बड़ी रिंग आपने अपनी जिंदगी में कभी नहीं दिखी होगी.
शनिवार को मुंबई में प्रियंका और निक की रोका सेरेमनी का आयोजन किया गया था. इस शुभ अवसर पर इन दोनों को ट्रेडिशनल अवतार में देखा गया. शनिवार शाम ही करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों के लिए एक खास पार्टी भी रखी गई थी. वैसे प्रियंका चोपड़ा की इंगेजमेंट रिंग ने बीते दिनों काफी सुर्खियां बटोरी थी. उनकी हर तस्वीर में हर कोई सिर्फ उनकी सगाई की अंगूठी को ढूंढता रहता था. हाल ही में रवीना टंडन ने प्रियंका के साथ एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें प्रियंका के हाथ में एक रिंग दिख रही थी. ऐसा कहा जा रहा था कि वो ही उनकी इंगेजमेंट रिंग है.लेकिन अब प्रियंका ने खुद एक रिंग की तस्वीर शेयर की है. वैसे यह कोई आम रिंग नहीं हैं, इसके जैसी बड़ी रिंग आपने अपनी जिंदगी में कभी नहीं दिखी होगी.
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसे प्रियंका ने खुद एक इन्स्टाग्राम स्टोरी के रूप में शेयर किया है. इस तस्वीर में उनके हाथ में एक बैलून देखा जा सकता था. इस गुब्बारे की शेप बिल्कुल एक रिंग की तरह है. फोटो को कैप्शन देते हुए प्रियंका ने लिखा कि, "ओह दैट रिंग". क्या प्रियंका अपने मंगेतर निक जोनस से कुछ कहना चाह रही थी या फिर इस तस्वीर द्वारा वह उन खबरों पर चुटकी लेना चाह रही थी जिसमें उनकी सगाई की अंगूठी के दाम को लेकर चर्चा हो रही थी.
प्रियंका और निक रविवार को एक अनाथ आश्रम भी गएं थे. वहां इन दोनों ने अनाथ बच्चों के साथ समय व्यतीत किया. जहां प्रियंका एक अनाथ बच्ची के साथ डांस करती हुई नजर आई, वहीं निक को उन बच्चों के लिए एक गाना गाते हुए भी देखा गया. इन दोनों के अलावा वहां पर निक का परिवार भी मौजूद था.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2018 08:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

